UkraineRussiaWar️ : रूस ने यूक्रेन पर लगाया पुतिन की हत्या की कोशिश का आरोप, मार गिराए 2 ड्रोन

खतरनाक मोड़ पर रूस यूक्रेन युद्ध

Webdunia
बुधवार, 3 मई 2023 (20:02 IST)
  • यूक्रेन ने हमले से किया इंकार
  • रूस बोला- भुगतना होगा परिणाम
  • विक्ट्री डे परेड से पहले हमले की कोशिश
     
मॉस्को। Russia Ukraine War : रूस का दावा है कि यूक्रेन ने राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) की हत्या का प्रयास किया है। रूसी राष्ट्रपति कार्यालय के मुताबिक यूक्रेन ने बुधवार रात क्रेमलिन पर ड्रोन हमला किया। ड्रोन हमले का उद्देश्य राष्ट्रपति पुतिन की हत्या करना था। दोनों ड्रोन को मार गिराया गया है।

मॉस्को के निवासियों ने भी स्थानीय समयानुसार दोपहर 2 बजे के बाद क्रेमलिन की दीवारों के पीछे विस्फोटों की आवाज सुनी थी। इसके बाद क्रेमलिन के ऊपर आसमान में धुआं उठता दिखाई दिया था। 

क्रेमलिन का कहना है कि 9 मई को विक्ट्री डे परेड से पहले हमले की कोशिश की गई है। हमले के बावजूद 9  मई को होने वाली विक्ट्री डे परेड तय समय पर होगी।

एक स्थानीय टेलीग्राम चैनल ने स्थानीय निवासियों के रिकॉर्ड किए गए वीडियो फुटेज को भी शेयर किया है। हालांकि इस हमले को लेकर यूक्रेन की ओर से कोई बयान सामने नहीं आया है। 
सुनियोजित आतंकी हमला : रूसी अधिकारियों का कहना है कि यूक्रेन ने दो ड्रोन के जरिए क्रेमलिन को निशाना बनाने की कोशिश की। दोनों ड्रोन को मार गिराया गया है।

इस हमले में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। क्रेमलिन ने इस घटना को सुनियोजित आतंकवादी हमला और रूस के राष्ट्रपति की हत्या का प्रयास करार दिया है।

यूक्रेन ने किया आरोपों का खंडन : क्रेमलिन पर रूस के ड्रोन हमले के आरोपों पर यूक्रेन ने भी प्रतिक्रिया दी। यूक्रेन ने कहा कि रूस बड़े पैमाने पर आतंकी हमले की तैयारी कर रहा है। यूक्रेन किसी भी हमला नहीं करता। हम अपनी रक्षा के लिए युद्ध लड़ रहे हैं। हम रूसी संघ के क्षेत्र पर हमला नहीं करते।

video smoke seen over kremlin after alleged drone attack by ukraine 
क्या कहा क्रेमलिन ने : क्रेमलिन ने एक बयान में कहा कि दो मानवरहित व्हीकल (ड्रोन) को रूस की ओर भेजा गया था। उनके निशाने पर राष्ट्रपति पुतिन का आवास था। ड्रोंस को मार गिराया गया है। हम इसे एक सुनियोजित आतंकवादी कृत्य मानते हैं। यह रूसी संघ के राष्ट्रपति की जान लेने का एक प्रयास था। हमले में पुतिन को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। Edited By : Sudhir Sharma

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

India Pakistan Attack News : भारत के हमलों से डरकर बंकर में छिपे पाकिस्तान के PM शहबाज शरीफ

क्या है भारत का S-400 डिफेंस सिस्टम, जिसने पाकिस्तान के मिसाइल हमलों को किया नाकाम

या खुदा आज बचा लो, फूट-फूटकर रोने लगा सांसद, Pakistan में Operation Sindoor का खौफ

India Attacks On Pakistan : राजस्थान में जिंदा पकड़ा गया पाकिस्तानी JF-17 का पायलट

पाकिस्तान ने जम्मू को बनाया निशाना, मिसाइलों और ड्रोनों से किया हमला, भारतीय सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब

सभी देखें

नवीनतम

पाकिस्तान ने सीमाई इलाकों में सेना भेजी, जम्मू कश्मीर में स्वास्थ्य केंद्रों पर किया हमला

LIVE: बाड़मेर, जैसलमेर और पोखरण में मिले मिसाइल के टुकड़े

जम्मू कश्मीर में गोलेबारी में प्रशासनिक अधिकारी समेत 5 लोगों की मौत

जम्मू के शंभू में मंदिर पर पाकिस्तान का हमला, हिमाचल में चिंतपूर्णी मंदिर के पास भी मिला मिसाइल का पुर्जा

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की सलाह पर PSL 2025 अनिश्चित काल के लिए स्थगित

अगला लेख
More