रूस में पुतिन के यूक्रेन युद्ध के लिए आंशिक लामबंदी के ऐलान के बाद प्रदर्शन, कई गिरफ्तार

Webdunia
गुरुवार, 22 सितम्बर 2022 (10:02 IST)
मास्को। राष्‍ट्रपति पुतिन के यूक्रेन युद्ध के लिए आंशिक लामबंदी के ऐलान के बाद रूस में लोगों का गुस्सा भड़क उठा। इस फैसले से युद्ध और तेज होने की आशंका है। नाराज लोगों ने राजधानी मास्को और सेंट पीटर्सबर्ग समेत 38 शहरों में इस फैसले के खिलाफ सड़क पर प्रदर्शन किया। सुरक्षा बलों ने कई प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया है।  
 
इस बीच रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बुधवार को घोषणा की कि जल्द यूक्रेन के 4 इलाकों में 3 लाख रिजर्व सैनिकों को तैनात करेंगे। इस दौरान उन्होंने यूक्रेन के खिलाफ सभी संसाधनों का इस्तेमाल करने की भी धमकी दी और पश्चिमी देशों पर उकसावे का आरोप लगाया।
 
इस घोषणा के बाद से ही रूस में पहले से हो रहे प्रदर्शन और तेज हो गए। प्रदर्शनकारी सड़कों पर युद्ध के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं। स्वतंत्र रूसी मानवाधिकार समूह OVD-Info के अनुसार, 38 शहरों में युद्ध-विरोधी प्रदर्शनों में 1,300 से अधिक रूसियों को गिरफ्तार किया गया था। इस बीच बड़ी संख्या में रूसी नागरिक देश छोड़कर जा रहे हैं। लोगों को इस बात का भी डर सता रहा है कि सीमाएं बंद करने की घोषणा कर युवाओं को युद्ध में भेजा जा सकता है।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

पूरे देश में आक्रोश, आतंक के आकाओं का हो खात्मा, पहलगाम के बदले के लिए भारतीय सेना को मिली छूट

पाकिस्तान से क्यों अलग होना चाहते हैं बलूचिस्तान, पख्तून, पीओके, सिंध और वजीरिस्तान?

क्‍या है भोपाल में हुए लव जिहाद का इंदौर कनेक्‍शन, SIT खोलेगी पूरे कांड की परतें?

पहलगाम को दहलाने वाले आतंकी हाशिम मूसा का पाकिस्तानी सेना से कनेक्शन

सुप्रीम कोर्ट का सवाल, आतंकवादियों के खिलाफ स्पाइवेयर के इस्तेमाल में गलत क्या है?

सभी देखें

नवीनतम

सस्ता Bajaj Chetak का नया वैरिएंट, फुल चार्ज पर 153km चलेगा, कीमत 1.10 लाख

जानापाव में भगवान श्री परशुराम की जन्मस्थली को धाम के रूप में करेंगे विकसित: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

786 पाकिस्तानी भारत से गए, 1465 भारतीय पाकिस्तान से स्वदेश लौटे

EPFO में एक बड़ी परेशानी हुई खत्म, सरकार ने आसान किया यह काम

Share Bazaar में मामूली गिरावट, Sensex 46 अंक गिरा, Nifty भी टूटा

अगला लेख
More