उड़ान प्रतिबंधित क्षेत्र नहीं होगा यूक्रेन, ब्रिटेन ने खारिज किया प्रस्ताव

Webdunia
मंगलवार, 1 मार्च 2022 (15:07 IST)
लंदन। ब्रिटेन के उप प्रधानमंत्री ने यूक्रेन के हवाई क्षेत्र को ‘उड़ान प्रतिबंधित क्षेत्र’ घोषित करने के उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) के आह्वान को फिर से खारिज कर दिया और कहा कि इससे गठबंधन रूसी बलों के साथ सीधे संघर्ष की स्थिति में आ जाएगा, तो युद्ध और बढ़ने का खतरा होगा।
 
ब्रिटेन के उप प्रधानमंत्री डोमिनिक राब ने मंगलवार को ‘स्काई न्यूज’ से कहा कि ब्रिटेन अन्य देशों के साथ मिलकर प्रतिबंध कड़े करके और संघर्ष के दौरान हुए युद्ध अपराधों की जांच करके रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पर अपना रुख बदलने का दबाव बना रहा है।
 
उन्होंने कहा कि हम यह (उड़ान प्रतिबंधित क्षेत्र घोषित) नहीं करने वाले हैं, क्योंकि हम ऐसी स्थिति में आ जाएंगे, जब हमें रूसी विमानों को मार गिराना हेागा।
 
उल्लेखनीय के यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने नाटो से अनुरोध किया था कि वह रूसी विमानों, हेलीकॉप्टर एवं मिसाइल के लिए उसके हवाई क्षेत्र को ‘उड़ान प्रतिबंधित क्षेत्र’ घोषित करे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्या है सिंधु जल समझौता, जिसे भारत ने रद्द कर पाकिस्तान को दिया बड़ा झटका

पहलगाम हमले के बाद CCS Meeting के 5 बड़े फैसले कैसे तोड़ देंगे Pakistan की कमर

पहलगाम हमले में 2 लोकल के साथ शामिल थे 7 आतंकी, 3 दिन कश्मीर के लिए भारी, कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम के निर्देश

एयरस्ट्राइक के खौफ में पाकिस्तान, PoK में खाली कराए टेरर ट्रेनिंग कैंप, क्या है भारत की रणनीति

हमले का खुफिया इनपुट था फिर चूक कैसे हुई?

सभी देखें

नवीनतम

Pahalgam Terrorist Attack : क्या पाकिस्तान का मिटेगा नामोनिशान, युद्ध के हालातों में भारत के साथ हैं दुनिया के कौनसे देश

Pahalgam Terror Attack : बिंदी हटाई, लगाए अल्लाहू अकबर के नारे, नहीं बच सकी पति की जान, बैसरन में ऐसे बरसीं गोलियां

Mumbai Attack : आतंकी तहव्वुर राणा को लगा झटका, अदालत ने खारिज की याचिका

Share Bazaar की तेजी पर लगा विराम, Sensex 315 अंक फिसला, Nifty में भी आई गिरावट

BSF के जवान को पाक रेंजर्स ने पकड़ा, आंखों पर पट्‌टी बांध फोटो जारी, गलती से पार कर दी सीमा, भारत ने दी हिदायत

अगला लेख
More