Hanuman Chalisa

प्रेम कविता : उनकी चाहत

Webdunia
- जयशंकर प्रसाद द्विवेदी 



चुहुलकदमी का खुमार
उन्हें भी है 
इन्हें भी है 
हमें भी है 
साथ ही औरों को भी। 
 
लेकिन 
उनकी चुहुलकदमी में 
अपने को स्वतंत्र 
जताने की ललक है 
जबकि औरों में 
उनकी मुस्कुराहट पर 
कसक भरने की चाहत। 
 
कुछ देर पहले तक 
वे उचक रहे थे 
अब चिपककर बैठे हैं 

शायद वे यही चाहते थे
क्योंकि 
उनकी यही कमजोरी है। 
 
हम 
उन्हें इस तरह देखकर भी
जल-भुन भी नहीं सकते
आज के मायने में 
सभ्यता की सार्थक पहचान 
वे ही हैं 
 
या फिर उन्होंने 
स्वतंत्रता की यही परिभाषा 
गढ़ रखी हो। 
 
उनकी बदलती लिबासें 
और उनके जलवे
समय को अंगूठा दिखा रहे हैं
 
नैतिकता की बात करने वाली गोष्ठी 
खीसें निपोर रही है 
शायद वे दोनों
एक-दूसरे को
सबक सिखा रहे हैं। 
 
कभी-कभी ऐसा लगता है 
वे एक-दूसरे को
अपनी जात बता रहे हैं 
 
औरों के सामने
बैठे-बैठे मुस्कुरा रहे हैं 
साथ ही साथ 
वे दोनों बुला भी रहे हैं 
 
सभी को 
अपनी झिझक उतारने के लिए 
क्योंकि
उनकी यही चाहत है। 
 
Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

गर्मी में बेहतरीन स्वादिष्‍ट आम रस कैसे बनाएं, पढ़ें स्टेप बाय स्टेप विधि और खास कुकिंग टिप्स

B. R. Ambedkar Essay: बाबासाहेब अंबेडकर पर हिन्दी में आदर्श निबंध

मधुमेह रोगियों को नारियल पानी कब पीना चाहिए?

तपती गर्मी से राहत देगा आम का पन्ना, नोट करें विधि

घर पर बनाएं कीवी आइसक्रीम, जानिए इस सुपरफ्रूट के 6 हेल्दी फायदे

सभी देखें

नवीनतम

10 Health benefits of Sattu: सत्तू के सेवन से सेहत को मिलेंगे ये 10 फायदे

जब डुमरियागंज संसदीय सीट पर जब्त हुई मोहसिना की जमानत

अमेरिका का आर्तेमिस 2 चंद्र मिशन, जब पृथ्‍वी पीछे छूटती जा रही थी

इंदौर के महेश गनोकर पहुंचे अमेरिका के चुनावी मैदान में, जानें पूरी कहानी

Jyotiba Phule: ज्योतिबा फुले कौन थे, सामाजिक सुधार में उनका क्या योगदान था?