Hanuman Chalisa

प्रेम कविता : क्या तुम प्रेम में हो...

सुशील कुमार शर्मा
यही तो प्रेम है।
प्रेम न लेना, न देना है।
प्रेम न शिकवा, न शिकायत है।


 
प्रेम न छोटा है, न बड़ा है।
प्रेम न तेरा है, न मेरा है।
प्रेम न अहम, न बड़प्पन है।
 
प्रेम में जो दिल के पास होता है।
उसकी महक आस-पास होती है।
उससे बात करने की तलब होती है।
 
उसे छूने का अहसास होता है।
उसकी हर कमी अच्छी लगती है।
उसकी हर बात विशेष होती है।
 
उसका हर सुख फूल का अहसास देता है।
उसका हर दु:ख शूल-सा हृदय बेधता है।
 
उसकी मुस्कान मन में हजारों बगीचे खिला देती है।
उसका तनाव जिस्म में हजारों कांटे चुभो देता है।
 
अगर ये सब किसी के लिए होता है तो समझो प्रेम है।
वर्ना सिर्फ जिस्म और अहंकार के आकर्षण में मन फंसा है।
Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa 2026: रोहिणी नक्षत्र में सूर्य गोचर 2026: नौतपा के 9 दिनों में क्या करें और क्या न करें?

Nautapa health tips: नौतपा और स्वास्थ्य: बच्चों और बुजुर्गों के लिए विशेष सावधानियां

गर्मी में शरीर को रखें ठंडा, रोज करें ये 3 असरदार प्राणायाम; तुरंत मिलेगा सुकून

शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग 'थाइमस', जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं, यह क्यों खास है हमारी सेहत के लिए

सभी देखें

नवीनतम

World Environment Day Essay: विश्व पर्यावरण दिवस पर विशेष निबंध

सिर्फ एक अंडा! वैज्ञानिकों ने बताया दिमाग तेज करने का 'सीक्रेट फॉर्मूला'

रानी अहिल्याबाई का जन्म कब और कहां हुआा था?

नौतपा की 'आग' उगलती गर्मी से कैसे बचें? ये 5 सावधानियां और 10 गोल्डन रूल्स बदल देंगे आपका समर गेम!

यह सुझाव देश के हित में है

अगला लेख