Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

प्रेम कविता : तुम्हें मैं क्या गीत सुनाऊं

Advertiesment
love kavita in hindi
प्रिये! तुम्हें मैं क्या गीत सुनाऊं
जो ला सके तुम्हारे अधरों पर मुस्कान
वो सुर-ताल कहां से लाऊं
प्रिये! तुझे मैं क्या गीत सुनाऊं।

रह-रहकर कहती है पुरवा
मंद पवन के झोंके, कुछ कह जाती रुककर
मिट्टी की सौंधी खुशबू और पानी सोते का
रोम-रोम में जो भर दे सिहरन
वह स्पंदन कहां से लाऊं
 
प्रिये! तुम्हें मैं क्या गीत सुनाऊं
वो वंशी की तान कहां से लाऊं
जो ला सके तुम्हारे अधरों पर मुस्कान
वह सुर-ताल कहां से लाऊं
 
रह-रहकर मैं शरमाऊं
दिल का क्या हाल बताऊं
प्रिये! तुम्हें मैं क्या गीत सुनाऊं
जो ला सके तुम्हारे अधरों पर मुस्कान

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सुबह की 5 गलतियां बढ़ा सकती हैं मोटापा




Hanuman Chalisa In Hindi
Hanuman Chalisa In Hindi