Hanuman Chalisa

प्रेम-कविता : सजा रही हूं फिर से

Webdunia
फाल्गुनी   
साथ की सुंदर यात्रा के तीन बरस होने को है  
और मैं अपनी मन-मंजूषा में रखे 
तुम्हारे दिए हर शब्द-मोती, मनके और सितारे देख रही हूं  
 
बीती स्मृतियों की माला पिरो रही हूं..  
 
कुछ 'मनके' चुन रही हूं, बिन रही हूं, गिन रही हूं 
हाथों में लिए सोच रही हूं... 

सुंदर है वह मोती, सितारे और कुंदन-जरी  
जो रखती गई मैं इस मंजूषा में,  
 
यह हैं वह नन्हे रंगीन सितारे  
जिन्हें अरमानों की चूनर पर 
टांका था मैंने 
जब मेरे कानों में 
तुमने अपनी 'हां' की  
शहद-बूंद गिराई थी. ..  
 
सुहाग की लाल चूडियों के साथ
मेरे सपनों में खनखनाए थे यह स्वच्छ मोती  
जब तुम्हारी आंखों में झांका था मेरा स्वीकार,  
 
मेरी नींदों में लजाई-खिलखिलाई थी 
रेशमी प्यार की कुंदन-जरी
जब तुम्हारे गर्म हाथों में सकुचाया मेरा नर्म हाथ था 
जीवन की सबसे मंगल, सरल और मधुर यात्रा के लिए... 
 
पर इनमें कुछ मनके ऐसे हैं जो हमारे 'मन' के नहीं हैं 
इन्हें अपनी मन-मंजूषा से हटाते हुए 
सजा रही हूं फिर से 
कुछ मोती, कुछ मनके, कुछ सितारे, कुछ कुंदन, कुछ जरी 
दो मुझे बस इतना सा जगमगाता विश्वास 
... कि इस बार हर मोती में स्नेह ज्योति हो 
... कि इस बार हर सितारे में स्वीकार हो 
कि इस बार संजोया हर 'मनका' हमारे मन' का हो... 
 
Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

नवीनतम

आखिर कौन है यूपी में नकल संस्कृति का जनक?

बयानों की आग में झुलसता भारत: क्या शब्दों से बढ़ रही है देश की मुश्किलें?

फ्रेंडशिप डे 2026: दोस्तों को दें इन 5 में से कोई एक गिफ्ट

Friendship Day Wishes 2026: फ्रेंडशिप डे पर अपने खास मित्रों को भेजें ये 10 फ्रेंडली शुभकामना मैसेज

अगर गालियों से समाज का पतन होता है तो इसकी शुरुआत आपके बेडरूम से हो चुकी है