Biodata Maker

Republic Day Rangoli: गणतंत्र दिवस 2024 पर बनाएं ये खास रंगोली डिजाइन

26 जनवरी के खास मौके पर बनाएं ये रंगोली, सब देखकर हो जाएंगे हैरान

WD Feature Desk
Republic Day Rangoli Easy
Republic Day Rangoli : सारे जहां से अच्छा, हिस्दुस्तान हमारा! देश भक्ति के रंगों में रंगने के लिए तैयार हो जाइए क्योंकि गणतंत्र दिवस का पर्व आ गया है। भारत का यह राष्ट्रीय पर्व हर साल 26 जनवरी को मनाया जाता है। इस दिन से जुड़ी सभी की अपनी कुछ खास यादें होती हैं क्योंकि इस पर्व को बहुत धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन परेड और संस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। साथ ही अधिकतर लोग घर बैठे टीवी पर दिल्ली की परेड का लुफ्त उठाते हैं। ALSO READ: Republic Day Parade 2024: पैन से लेकर पानी की बोतल तक, गणतंत्र दिवस परेड पर नहीं ले जा सकते ये चीज़ें
 
इस गणतंत्र दिवस को खास बनाने के लिए आप अपने स्कूल, कॉलेज, ऑफिस या अन्य संस्था पर सुंदर डेकोरेशन कर सकते हैं। डेकोरेशन के लिए आप सुंदर रंगोली बना सकते हैं। इसलिए आज हम आपके लिए ऐसे ही कुछ बेहतरीन रंगोली आईडिया (Republic Day Rangoli 2024) लेकर आए हैं। आइए जानते हैं इन Republic Day Rangoli Designs के बारे में...

1. अगर आप साधारण और सुंदर रंगोली बनाना चाहते हैं तो इस तरह के डिजाईन का इस्तेमाल कर सकते हैं। आप थाली या प्लेट की मदद से इस रंगोली को सही शेप दे सकते हैं। साथ ही आप अपने पसंद के रंग का इस्तेमाल कर इस रंगोली को और भी खूबसूरत बना सकते हैं।

2. यह रंगोली भी बहुत सरल और सुंदर है। इस रंगोली को आप घर, स्कूल या कॉलेज जैसी जगह पर आसानी से बना सकते हैं। इस रंगोली को बनाने के लिए चूड़ी और थाली का इस्तेमाल करें जिससे आपकी रंगोली एक दम परफेक्ट बनेगी। आउटर डिजाईन के लिए आप अपनी क्रिएटिविटी का इस्तेमाल कर सकते हैं।

3. अगर आप बेहद सुंदर रंगोली बनाना चाहते हैं तो इस डिजाइन का इस्तेमाल कर सकते हैं। अंदर के डिजाईन को बनाने के लिए सबसे पहले एक सर्कल बनाएं और उसके अंदर सफ़ेद रंग डालें। पेन या उंगलियों की मदद से इस तरह के डिजाईन बनाएं। चम्मच की मदद से आप इस तरह के सुंदर फूल बना सकते हैं।

4. अगर आप रंगोली प्रतियोगिता में भाग लेना चाहते हैं तो इस तरह की रंगोली ज़रूर ट्राई करें। यह देखने में बहुत सुंदर और बनाने में आसान है। इस तरह की रंगोली आपके घर में भी बहुत खुबसूरत लगेगी। चम्मच, थाली, ग्लू की खाली बोतल और पेन की मदद से आप इस रंगोली को बेहतर तरीके से बना सकते हैं। 
ALSO READ: 26 जनवरी गणतंत्र दिवस पर कौन होंगे मुख्‍य अतिथि, कैसे करते हैं चयन?

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

4 रुपए वाले बयान पर बरसे ओवैसी, असम के CM पर कसा तंज, बोले- मैं तुम्हें 2 रुपए दे रहा, लोगे?

बजट झटका और टैरिफ राहत— 6 दिन में ऐसे घूम गया शेयर बाजार का मूड

जिसका डर था वही हुआ! योगेंद्र यादव ने खोली भारत-अमेरिका ट्रेड डील की पोल

क्या अमूल की तरह कामयाबी के झंडे गाड़ेगी सहकारी भारत टैक्सी?

जनकपुरी हादसे पर राहुल ने दिल्‍ली सरकार पर साधा निशाना, बोले- असली कातिल सड़क नहीं, गैरजिम्मेदार सत्ता है...

सभी देखें

नवीनतम

WHO : आपात हालात में स्वास्थ्य सेवाओं के लिए 1 अरब डॉलर की अपील

राजस्‍थान के कोटा में भरभराकर गिरी बिल्डिंग, मलबे में दबे कई लोग, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

उत्‍तराखंड के CM धामी ने किया टनकपुर का दौरा, चंपावत को दी 319 करोड़ की सौगात, माघ भोज कार्यक्रम में हुए शामिल

सूरजकुंड मेले में बड़ा हादसा, टूटकर गिरा झूला, कई घायल, मची अफरातफरी

शिक्षा और संस्कृति से ही बनेगा समृद्ध उत्तराखंड : योगी आदित्यनाथ

अगला लेख