Dharma Sangrah

Republic Day Fancy Dress Competition में अपने बच्चे को ऐसे कर सकते हैं तैयार

गणतंत्र दिवस पर फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में अपने बच्चे इन अलग अंदाज से करें तैयार

WD Feature Desk
Fancy Dress Competition
  • बच्चियों के लिए रानी लक्ष्मीबाई का लुक बहुत अच्छा लगता है।
  • आज़ादी के संघर्ष में महात्मा गांधी को कैसे भूल सकते हैं।
  • आज़ाद भारत का पहला संविधान सुभाष चंद्र बोस द्वारा बनाया गया था।
  • आप अपने बच्चे को आर्मी ड्रेस भी पहना सकते हैं।
हर साल भारत में 26 जनवरी (Republic Day 2024) का पर्व बहुत धूमधाम से मनाया जाता है। 26 जनवरी 1950 को भारत का संविधान लागू हुआ था। इस दिन स्कूल, कॉलेज, ऑफिस और अन्य संस्था में अवकाश होता है। इसके अलावा स्कूल और संस्थाओं में विभिन्न संस्कृतिक कार्यक्रम भी होते हैं जिसमें बच्चे उत्साहपूर्ण भाग लेते हैं। ALSO READ: Republic Day 2024: गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम में बच्चे ने लिया है भाग? ऐसे बढ़ाएं बच्चे का हौसला
 
इस तरह के कार्यक्रम बच्चों को कई तरह की सीख देते हैं और उनका आत्मविश्वास बढ़ाते हैं। इन सांस्कृतिक कार्यक्रमों में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता (Republic Day Fancy Dress Competition) भी आयोजित की जाती है। इस प्रतियोगिता ने बच्चे अपनी क्रिएटिविटी के साथ बहुत अलग अंदाज में तैयार होकर आते हैं। अगर आपके बच्चे ने भी इस तरह की प्रतियोगिता में भाग लिया है तो आप उसे इनमें से किसी भी आईडिया को ट्राई कर सकते हैं। आइए जानते हैं इन Republic Day Fancy Dress Ideas के बारे में...
1. रानी लक्ष्मीबाई : बच्चियों के लिए रानी लक्ष्मीबाई का लुक बहुत अच्छा लगता है। आप अपनी बेटी को रानी लक्ष्मीबाई की तरह तैयार कर सकते हैं। इसके साथ ही आप रानी लक्ष्मीबाई के सीरियल एवं फिल्मों के ज़रिए भी अपनी बेटी के लिए लुक तैयार कर सकते हैं। 
 
2. महात्मा गांधी : आज़ादी के संघर्ष में महात्मा गांधी को कैसे भूल सकते हैं। आप अपने बेटे को महात्मा गांधी का अच्छा सा लुक दे सकते हैं। साथ ही आप उसे महात्मा गांधी का कोई कोट्स या कविता भी याद करवा सकते हैं ताकि वह स्टेज पर बोल सके। 
 
3. भगत सिंह : भगत सिंह आज़ादी के दौर में एक ऐसे युवा थे जिन्होंने अपनी पूरी जिंदगी देश के नाम कर दी। भगत सिंह का लुक आपके बच्चे पर बहुत अच्छा लगेगा। साथ ही आप अपने बच्चे को भगत सिंह की कविता भी याद करवा सकते हैं। 
 
4. सुभाष चंद्र बोस : आज़ाद भारत का पहला संविधान सुभाष चंद्र बोस द्वारा बनाया गया था। आजाद भारत में सुभाष चंद्र का बहुत बड़ा योगदान है। इनका लुक बहुत अच्छा लगता है। आप अपने बच्चे को सुभाष चंद्र बोस का क्यूट लुक दे सकते हैं। 
 
5. आर्मी की ड्रेस : आप अपने बच्चे को आर्मी ड्रेस भी पहना सकते हैं। आर्मी ड्रेस आपके बच्चे पर बहुत अच्छी लगेगी। चाहे लड़का हो या लड़की, यह ड्रेस हर भारतीय पर बहुत अच्छी लगती है और हर भारतीय इस ड्रेस को बहुत गर्व से पहनता है। 
 
6. पॉलिटिशियन की ड्रेस : इस फैंसी ड्रेस में अपने बच्चे को कुछ हटके बनाने के लिए आप उन्हें पॉलिटिशियन का लुक दे सकते हैं। आप प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति या किसी भी प्रचलित पॉलिटिशियन का लुक अपने बच्चे को दे सकते हैं।
ALSO READ: Republic Day Outfit Ideas: गणतंत्र दिवस इन 3 तरह से कर सकते हैं अपने ऑउटफिट स्टाइल

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

RSS शताब्दी वर्ष कार्यक्रम में मोहन भागवत का बेबाक बयान, अंग्रेजी, UCC और AI पर खुलकर रखा पक्ष

4 रुपए वाले बयान पर बरसे ओवैसी, असम के CM पर कसा तंज, बोले- मैं तुम्हें 2 रुपए दे रहा, लोगे?

जिसका डर था वही हुआ! योगेंद्र यादव ने खोली भारत-अमेरिका ट्रेड डील की पोल

क्या अमूल की तरह कामयाबी के झंडे गाड़ेगी सहकारी भारत टैक्सी?

जनकपुरी हादसे पर राहुल ने दिल्‍ली सरकार पर साधा निशाना, बोले- असली कातिल सड़क नहीं, गैरजिम्मेदार सत्ता है...

सभी देखें

नवीनतम

देश की संप्रभुता से कोई समझौता नहीं होगा... भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर बोले पीयूष गोयल

अखिलेश यादव ने SIR पर उठाए सवाल, बोले- फॉर्म-7 भरवाना बंद करे चुनाव आयोग, लोकतंत्र को खत्‍म कर रही BJP

PM मोदी के कुशल नेतृत्व का परिणाम है भारत-अमेरिका द्विपक्षीय व्यापार समझौता : योगी आदित्यनाथ

मुख्यमंत्री योगी का उत्‍तराखंड दौरा, यमकेश्वर महाविद्यालय का किया निरीक्षण, महंत अवेद्यनाथ को अर्पित की पुष्पांजलि

RSS शताब्दी वर्ष कार्यक्रम में मोहन भागवत का बेबाक बयान, अंग्रेजी, UCC और AI पर खुलकर रखा पक्ष

अगला लेख