Hanuman Chalisa

वह इंसान जिसकी निकली है पूंछ और होते हैं चमत्कार...

Webdunia
गुरुवार, 6 अप्रैल 2017 (14:26 IST)
photo source : youtube
पश्चिम बंगाल में एक ऐसे व्यक्ति का जन्म हुआ जिसके पूंछ निकली हुई है। इस निकली हुई पूंछ के कारण ही लोग उसे 'हनुमान' का रूप मानते हैं। इस व्यक्ति का नाम है चन्द्रा ओरम। चन्द्रा की माता उसे हनुमान का अवतार मानती है तो पिता उसकी पूंछ को अभिशाप मानते हैं।
 
कहते हैं कि चन्द्रा की जन्म से ही एक पूंछ निकली हुई थी। चन्द्रा की मां एक हनुमान भक्त थी। इसे संयोग कहें या रहस्य कि चन्द्रा का जन्म भी रामनवमी के दिन ही आज से 27 साल पहले हुआ था। यही कारण था कि मां उसे हनुमान का अवतार मानती थी और मां ने ही उसे एक पंचमुखी हनुमान चित्र दिया। इस चित्र की पूजा चन्द्रा आज भी करता है।
 
हालांकि चन्द्रा के पिता की नजर में यह पूंछ एक अभिशाप थी। चन्द्रा के पिता ने इसी कारण उसकी पूंछ काटने की ठानी। लेकिन जैसे ही डॉक्टर ने उसकी पूंछ को छूआ तो चन्द्रा बीमार हो गया, तब से आज तक चन्द्रा अपनी पूंछ को किसी को भी छूने नहीं देता। अब यह भी प्रचलित हो गया है कि चन्द्रा की पूंछ से कोई भी छेड़छाड़ करने से वह भी बुरी तरह बीमार हो जाता है और जो चन्द्रा का आशीर्वाद लेता है वह रोगों से दूर हो जाता है। चन्द्रा चावलों के चंद दानों से अब लोगों का इलाज करता है। 
 
चन्द्रा का पूरा नाम चन्द्रा ओरम है, जो पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी क्षेत्र में रहता है। चन्द्रा ओरम की पूंछ लगभग साढ़े 13 से 14 इंच की है। माना जाता है कि इनकी पूंछ में बहुत सारे हिलिंग पॉवर हैं। कहते हैं कि चन्द्रा की पूंछ पर शोध हुए हैं लेकिन अभी तक यह साबित नहीं हो पाया कि यह पूंछ कैसे उनके शरीर में निकल आई? अलीपुर द्वारा में चन्द्रा ओरम चाय बागान में मजदूरी करते हैं। 

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

Muharram month 2026: मोहर्रम मास का इस्लाम धर्म में महत्व और परंपरा जानें

शुक्र की वृषभ राशि में मंगल का प्रवेश, 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, धन और करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

गुरु का पुष्य नक्षत्र में गोचर, करें ये 5 अचूक उपाय, धन, सुख और अच्छी सेहत का मिलेगा आशीर्वाद

गुरु बदलेंगे चाल, शनि के पुष्य नक्षत्र में होगा प्रवेश; 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, 3 को लग सकता है झटका

मंगल का कृतिका नक्षत्र में प्रवेश: 4 राशियों की किस्मत में होगा बड़ा बदलाव, जानें असर

सभी देखें

धर्म संसार

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (19 जून, 2026)

19 June Birthday: आपको 19 जून, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 19 जून 2026: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

बुध की उल्टी चाल शुरू: 29 जून से इन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान?

Shrut Panchami 2026: श्रुत पंचमी पर्व क्या है, जैन धर्म में क्यों मनाते हैं?

अगला लेख