Hanuman Chalisa
✕

इंदौर के शनि मंदिर की चमत्कारी कथा, जब शनिदेव ने दिया सपना

Webdunia
इंदौर (अहिल्या नगरी) में शनिदेव का प्राचीन व चमत्कारिक मंदिर जूनी इंदौर में स्थित है। इस मंदिर के संबंध में कथा प्रचलित है  - 
 
मंदिर के स्थान पर लगभग 300 वर्ष पूर्व एक 20 फुट ऊंचा टीला था, जहां वर्तमान पुजारी के पूर्वज पंडित गोपालदास तिवारी आकर ठहरे। एक रात शनिदेव ने पंडित गोपालदास को स्वप्न में दर्शन देकर कहा कि उनकी एक प्रतिमा उस टीले के अंदर दबी हुई है। 
 
शनिदेव ने पंडित गोपालदास को टीला खोदकर प्रतिमा बाहर निकालने का आदेश दिया। जब पंडित गोपालदास ने उनसे कहा कि वे दृष्टिहीन होने से इस कार्य में असमर्थ हैं, तो शनिदेव उनसे बोले- 'अपनी आंखें खोलो, अब तुम सब कुछ देख सकोगे।' 
 
आंखें खोलने पर पंडित गोपालदास ने पाया कि उनका अंधत्व दूर हो गया है और वे सबकुछ साफ-साफ देख सकते हैं। दृष्टि पाने के बाद पंडितजी ने टीले को खोदना शुरू किया। उनकी आंखें ठीक होने की वजह से अन्य लोगों को भी उनके स्वप्न की बात पर यकीन हो गया तथा वे खुदाई में उनकी मदद करने लगे।
 
पूरा टीला खोदने पर पंडितजी का स्वप्न सच साबित हुआ तथा उसमें से शनिदेव की एक प्रतिमा निकली। बाहर निकालकर उसकी स्थापना की गई। यही प्रतिमा आज इस मंदिर में स्थापित है। 

ALSO READ: शनि शिंगणापुर : खुले आसमान के नीचे विराजित हैं शनि देवता
 
इस प्रतिमा के चमत्कार की दूसरी प्रसिद्ध कथा -  
 
कहा जाता है कि शनिदेव की प्रतिमा पहले वर्तमान में मंदिर में स्थापित भगवान राम की प्रतिमा के स्थान पर थी। 
 
एक शनिचरी अमावस्या पर यह प्रतिमा स्वतः अपना स्थान बदलकर इसके वर्तमान स्थान पर आ गई। तब से शनिदेव की पूजा उसी स्थान पर हो रही है और यह श्रद्धालुओं की पुरातन आस्था का केंद्र बन गया है।
 
हर वर्ष शनि जयंती पर इस मंदिर में उत्सव मनाया जाता है। इस उत्सव के दौरान भारत के प्रसिद्ध संगीतकार अपने संगीत की प्रस्तुति द्वारा शनिदेव के प्रति श्रद्धा प्रकट करते हैं। 

ALSO READ: शनैश्चर जयंती 25 मई को, जानिए इस दिन कैसे प्रसन्न करें शनिदेव को

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

आंवला नवमी की 10 खास बातें और 5 अचूक उपाय

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 18 नवंबर 2026: बुधवार का पंचांग और शुभ समय

देवउठनी एकादशी के दिन सुबह से लेकर शाम तक क्या करना चाहिए?

Lal Kitab Vrishabh Rashifal 2027: 11वें भाव के शनि वृषभ राशि वालों को देंगे तरक्की के नए अवसर, लाल किताब से जानें पूरे साल का हाल

Amla Navami 2026 Upay: आंवला नवमी पर करें हल्दी-मिट्टी का यह खास उपाय, जानें पूजा के जरूरी नियम और वर्जित कार्य

सभी देखें

धर्म संसार

सबरीमाला में दर्शन के लिए 41 दिनों का व्रत प्रारंभ, जानिए 5 खास बातें

Amla Navami 2026: आंवला नवमी पर एक साथ मिलती है हरि और हर की कृपा, नोट करें 18 नवंबर का पूजा मुहूर्त, विधि और व्रत कथा

20 नवंबर से भीष्म पंचक, जानिए इस दौरान क्या करें और क्या नहीं

आंवला नवमी 2026: कौन थे आंवलिया राजा? जानिए आंवला नवमी से जुड़ी यह रोचक पौराणिक कहानी

आंवला नवमी पर माता लक्ष्मी और आंवला वृक्ष की पौराणिक कथा

अगला लेख