Festival Posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

माता के 51 शक्ति पीठ : शर्कररे शक्तिपीठ-5

Advertiesment
sarkare shaktipeeth maata mandir
देवी भागवत पुराण में 108, कालिकापुराण में 26, शिवचरित्र में 51, दुर्गा शप्तसती और तंत्रचूड़ामणि में शक्ति पीठों की संख्या 52 बताई गई है। साधारत: 51 शक्ति पीठ माने जाते हैं। तंत्रचूड़ामणि में लगभग 52 शक्ति पीठों के बारे में बताया गया है। प्रस्तुत है माता सती के शक्तिपीठों में इस बार शर्कररे शक्तिपीठ के बारे में जानकारी।
 
 
कैसे बने ये शक्तिपीठ : जब महादेव शिवजी की पत्नी सती अपने पिता राजा दक्ष के यज्ञ में अपने पति का अपमान सहन नहीं कर पाई तो उसी यज्ञ में कूदकर भस्म हो गई। शिवजी जो जब यह पता चला तो उन्होंने अपने गण वीरभद्र को भेजकर यज्ञ स्थल को उजाड़ दिया और राजा दक्ष का सिर काट दिया। बाद में शिवजी अपनी पत्नी सती की जली हुई लाश लेकर विलाप करते हुए सभी ओर घूमते रहे। जहां-जहां माता के अंग और आभूषण गिरे वहां-वहां शक्तिपीठ निर्मित हो गए।
 
शर्कररे शक्तिपीठ : पाकिस्तान में कराची के सुक्कर स्टेशन के निकट स्थित है शर्कररे शक्तिपीठ, जहां माता की आंख गिरी थी। इसकी शक्ति- महिषासुरमर्दिनी और भैरव को क्रोधिश कहते हैं। बताया जाता है कि नैनादेवी, बिलासपुर हिमाचल प्रदेश में माता की दूसरी आख गिरी थी। शिवहारकराय शक्तिपीठ नाम से भी जाना जाता है। और महाराष्ट्र के कोल्हापुर स्थित 'करवीर शक्तिपीठ' पर माता का त्रिनेत्र गिरा था जिसकी देवी 'महिषासुरमर्दनी' तथा भैरव 'क्रोधशिश'। यहां महालक्ष्मी का निज निवास माना जाता है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कैसे जलाते हैं आप दीपक, ध्यान रखें, सही दिशा में होनी चाहिए दीपक की लौ