Hanuman Chalisa

Ramdevra Baba ka mandir: रामदेवरा मंदिर जैसलमेर के बारे में 5 रोचक जानकारी

बाबा रामदेव के रुणिचा स्थित मंदिर पर लगेगा 10 दिवसीय मेला

WD Feature Desk
गुरुवार, 5 सितम्बर 2024 (12:33 IST)
पीरों के पीर रामापीर, बाबाओं के बाबा रामदेव बाबा' को सभी भक्त बाबारी कहते हैं। बाबा रामदेवजी को हिन्दू रामदेवजी और मुस्लिम उन्हें रामसा पीर कहते हैं। मध्यकाल में जब अरब, तुर्क और ईरान के मुस्लिम शासकों द्वारा भारत में हिन्दुओं पर अत्याचार कर उनका धर्मांतरण किया जा रहा था, तो उस काल में हिन्दू-मुस्लिम एकता के लिए सैकड़ों चमत्कारिक सिद्ध, संतों और साधुओं का जन्म हुआ। उन्हीं में से एक हैं रामापीर। 5 सितंबर 2024 को उनकी जयंती मनाई जा रही है। उनकी अवतरण तिथि भाद्र माह के शुक्ल पक्ष द्वितीय को है।
 
1. हिन्दू-मुस्लिम एकता के प्रतीक दलितों के मसीहा बाबा रामदेव के समाधि स्थल रुणिचा में मेला लगता है, जहां भारत और पाकिस्तान से लाखों की तादाद में लोग आते हैं। उन्होंने रुणिचा में जीवित समाधि ले ली।ALSO READ: श्री रामसापीर जयंती, जानिये बाबा रामदेवजी के बारे में 10 रोचक जानकारी
 
2. साल में दो बार यानी भाद्रपद शुक्ल दूज को और माघ माह दूज को रामदेवरा में भव्य मेलों का आयोजन किया जाता है। यह मेला दूज से लेकर दशमीं तक लगता है।
 
3. रामदेवरा में बाबा रामदेव के दर्शन करने के लिए लाखों लोग दूर दूर से आते हैं। इनमें से हजारों तो पैदल ही वहां जाते हैं। सफेद रंग की या पचरंगी ध्वजा को हाथ में लेकर सैंकड़ों जत्थे रामदेवरा की ओर जाते नजर आ जाएंगे।
 
4. रुणिचा में बाबा रामदेव ने जिस स्थान पर समाधि ली थी, उस स्थान पर बीकानेर के राजा गंगासिंह ने एक सुदंर और भव्य मंदिर का निर्माण करवाया है। 
 
5. रुणिचा के मंदिर में बाबा की समाधि के अलावा उनके परिवार वालों की समाधियां भी हैं। इसके अलावा मंदिर परिसर में बाबा की मुंहबोली बहन डाली बाई की समाधि, डालीबाई का कंगन एवं राम झरोखा भी स्थित हैं।
ALSO READ: रामापीर : चमत्कारिक संत बाबा रामदेव के 5 परचे...
6.  कैसे पहुंचे रामदेवरा :
1. रामदेवरा से सबसे निकटतम रेलवे स्टेशन जैसलमेर है जो मंदिर से लगभग 120 किमी दूर है। यहां से रामदेवरा के लिए बसें और टैक्सी मिल जाएगी।
 
2. रामदेवरा से जोधपुर एयरपोर्ट सबसे नजदीक है। यहां से आपको ट्रेन अथवा टैक्सी के जरिए रामदेवरा जाना होगा।।
 
3. रामदेवरा के पास लाठी स्टेशन तक बस जाती है यहां से आटो या टैक्सी से रामदेवरा जा सकते हैं। यहां से रामदेवरा 41 किमी दूर है। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

क्या भारत में बना था ईसा मसीह के कफन का कपड़ा? DNA रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा

April Monthly Horoscope 2026: अप्रैल 2026 मासिक राशिफल: जानिए कैसे बदलेंगे आपके जीवन के हालात इस महीने

मंगल का मीन राशि में गोचर: जानें 12 राशियों पर क्या होगा असर

मंगल-शनि की युति से बनेगा ज्वालामुखी योग, दुनिया में हो सकती हैं ये 5 बड़ी घटनाएं

यहूदी, ईसाई और मुस्लिम धर्म की भविष्‍वाणी: क्या यही है 'कयामत' की लड़ाई?

सभी देखें

धर्म संसार

08 April Birthday: आपको 8 अप्रैल, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 8 अप्रैल 2026: बुधवार का पंचांग और शुभ समय

South Direction Home Vastu Tips: घर की दक्षिण दिशा को इन 5 तरीकों से अशुभता से बचाएं

अक्षय तृतीया आने वाली है, अभी से कर लें ये 6 खास तैयारी

बुध का मीन राशि में गोचर: इन 4 राशियों के बदलेंगे हालात, मिलेगा शुभ फल

अगला लेख