पिलुआ वाले महावीर हनुमान जी 300 साल से खा रहे हैं लड्डू, जपते हैं राम नाम

Webdunia
मंगलवार, 27 दिसंबर 2022 (18:13 IST)
इटावा। हनुमानजी के अधिकतर मंदिर बड़े ही चमत्कारी और जागृत होते हैं, क्योंकि इस कलयुग में वे ही एकामात्र जागृत और सशरीर जीवित देवता हैं। इटावा शहर से करीब 12 किलोमीटर दूर यमुना के तट पर एक जंगल में हनुमानजी का बहुत ही पुराना मंदिर है जिन्हें पिलुआ वाले महावीर हनुमान मंदिर के नाम से जाना जाता है। यहां की मूर्ति की खासियत यह है कि यह लड्डू खाती है और श्‍वांस भी लेती हैं।
 
- उत्तर प्रदेश के इटावा शहर से कुछ ही किलोमीटर दूर स्थित यह मंदिर काफी लोकप्रिय है। स्थानीय भक्तों के अनुसार इस मंदिर में ध्यानमग्न होकर बैठने पर हनुमानजी की सांसों की आवाज के साथ ही राम धुन भी सुनाई देती है। जैसे कोई राम नाम लेते हुए श्वांस भी ले रहा हो। लोगों का दावा है कि हनुमान जी इस मंदिर में जीवित अवस्था में हैं।
 
- यहां के हनुमान मंदिर की मूर्ति शयन अवस्था में है और उनका मुख दक्षिण दिशा की ओर है। स्थानीय भक्तों का यह भी मानना है कि यहां लड्डू और बूंदी का भोग हनुमान के मुख पर रख दिया जाता है, कुछ देर में ही वह पूरी तरह गायब हो जाता है। आज तक ये पता नहीं चल पाया कि वह प्रसाद कहां गायब हो जाता है। करीब 300 वर्षों से यह क्रम जारी है।
 
- कहते हैं कि 300 वर्ष पूर्व इस मंदिर का निर्माण राजा हुक्म चंद्र प्रताप चौहान ने कराया था। उस वक्त ये क्षेत्र उनके अधीन था। राजा को स्वप्न दर्शन देकर हनुमानजी के यहां पर मूर्ति होने की बात बताई थी।
 
- यही कारण है कि पिलुआ महावीर मंदिर में भगवान हनुमान को दर्शन करने के लिए दूर-दूर से भक्त आते हैं और मनोकामना की मांग करते हैं। मान्यता है कि इस मंदिर में जो भी दर्शन करता है उसके सभी कभी कष्ट मिट जाते हैं और बड़ी से बड़ी बीमारी से छुटकारा भी मिल जाता है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

ईस्टर संडे का क्या है महत्व, क्यों मनाते हैं इसे?

50 साल बाद सूर्य गोचर से बना शुभ चतुर्ग्रही योग, 3 राशियों के पलट जाएंगे किस्मत के सितारे

लाल किताब के अनुसार किस्मत का ताला खोलने के क्या है अचूक उपाय

गोल्ड पहन रखा है तो हो जाएं सावधान, पहले जान लें कि इसके क्या है नुकसान और सावधानियां

जगन्नाथ मंदिर के गुंबद पर स्थित नीलचक्र और ध्वज का रहस्य जानकर चौंक जाएंगे

सभी देखें

धर्म संसार

21 अप्रैल 2025 : आपका जन्मदिन

21 अप्रैल 2025, सोमवार के शुभ मुहूर्त

कैसा गुजरेगा अप्रैल महीने का नया सप्ताह, जानें 12 राशियों का साप्ताहिक राशिफल (21 से 27 तक)

वरुथिनी एकादशी का व्रत कब रखा जाएगा, जानिए व्रत के पारण का समय और कथा

Aaj Ka Rashifal: 20 अप्रैल का राशिफल, जानिए आज आपके सितारे क्या कह रहे हैं!

अगला लेख
More