Hanuman Chalisa

चार धाम यात्रा 2026 रजिस्ट्रेशन जरूरी, यहां देखें स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

वेबदुनिया धर्म-ज्योतिष टीम
शनिवार, 18 अप्रैल 2026 (12:34 IST)
चार धाम यात्रा 2026 में शामिल होने के लिए श्रद्धालुओं को रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य होगा। उत्तराखंड सरकार और पर्यटन विभाग द्वारा ऑनलाइन पंजीकरण की सुविधा दी जाएगी, जहां यात्रियों को अपनी व्यक्तिगत जानकारी, पहचान पत्र और यात्रा तिथि दर्ज करनी होगी। रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद यात्रियों को ई-पास जारी किया जाएगा, जिसे यात्रा के दौरान दिखाना जरूरी होगा। ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन की सुविधा हरिद्वार, ऋषिकेश और देहरादून जैसे प्रमुख केंद्रों पर भी उपलब्ध रहेगी। प्रशासन का कहना है कि सीमित स्लॉट और बढ़ती भीड़ को देखते हुए श्रद्धालु पहले से पंजीकरण कर लें, ताकि यात्रा के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो।
ALSO READ: चार धाम यात्रा 2026 रजिस्ट्रेशन जरूरी, यहां देखें स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

1. चार धाम यात्रा 2026 कब शुरू होगी?

2026 की चार धाम यात्रा 19 अप्रैल से शुरू हो सकती है जब यमुनोत्री और गंगोत्री धाम के कपाट खुलते हैं, इसके बाद केदारनाथ व बद्रीनाथ भी क्रमशः खुलेंगे। 
 

2. रजिस्ट्रेशन अनिवार्य है

चार धाम यात्रा के लिए हर श्रद्धालु का रजिस्ट्रेशन (e-pass) करना जरूरी है। बिना वैध रजिस्ट्रेशन के यात्रा की अनुमति नहीं मिलेगी।
 

3. ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करें

आधिकारिक Char Dham Yatra पोर्टल या उत्तराखंड टूरिज्म की वेबसाइट पर जाएँ।
मोबाइल नंबर से OTP वेरिफिकेशन करें।
यात्रा की तारीख, धामों का चयन और व्यक्तिगत जानकारी (ID, फोटो आदि) भरें।
सफल रजिस्ट्रेशन के बाद आपको QR-code yatra e-pass मिलेगा, जिसे यात्रा में दिखाना होगा।
 

4. मोबाइल ऐप और व्हाट्सऐप से भी रजिस्ट्रेशन

'Tourist Care Uttarakhand' ऐप से रजिस्ट्रेशन आसान हो जाता है। या इनके अधिकृत व्हाट्सऐप नंबर पर 'Yatra' भेजकर भी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
ALSO READ: Char Dham Yatra : चार धाम में अब मोबाइल फोन और कैमरे की No Entry, जानिए कहां तक लगा बैन

5. ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन भी उपलब्ध

अगर ऑनलाइन नहीं कर पाते तो हरिद्वार, ऋषिकेश, देहरादून आदि रजिस्ट्री केंद्रों पर जाकर भी रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
जरूरी दस्तावेज
- वैध पहचान पत्र (आधार, पैन, पासपोर्ट आदि)
- हाल की फोटो
- चिकित्सा प्रमाण पत्र (अगर मांगा जाए)
टिप: यात्रा सीज़न में भीड़ और सीमित स्लॉट के कारण रजिस्ट्रेशन पहले से कर लेना बेहतर है।
ALSO READ: 19 अप्रैल से शुरू होगी चार धाम यात्रा, CM धामी बोले- सभी तीर्थयात्रियों को दर्शन कराना है जिम्मेदारी, अब तक 10 लाख ने कराया पंजीकरण

ALSO READ: चार धाम यात्रा को बढ़ते पर्यटकों से खतरा

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का भविष्य क्या है? ज्योतिषीय गणना में सामने आए चौंकाने वाले संकेत

शनि की साढ़ेसाती के प्रथम चरण में मेष राशि, क्या बढ़ेंगी मुश्किलें या मिलेगा लाभ?

दुनिया की प्रमुख विचारधाराएं कौन-कौन सी हैं? जानिए पूरी सूची और उनकी खासियतें

राहु का गोचर: 5 राशियों के लिए खुले हैं तरक्की के बंद दरवाजे, अभी भी बचा है समय

सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण: जानिए किन राशियों पर रहेगा इसका सीधा और बड़ा असर

सभी देखें

धर्म संसार

16 June Birthday: आपको 16 जून, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 16 जून 2026: मंगलवार का पंचांग और शुभ समय

Bada Mangal 2026: सातवें बड़े मंगल पर अवश्य करें ये 10 कार्य, हनुमान जी देंगे वरदान

Muharram month 2026: मोहर्रम मास का इस्लाम धर्म में महत्व और परंपरा जानें

सिंधु सम्राट राजा दाहिर: शौर्य और सर्वोच्च बलिदान की अमर गाथा

अगला लेख