IRCTC लेकर आया है जगन्नाथ पुरी जाने के लिए खास टूरिंग पैकेज, जानिए कैसा रहेगा प्लान
जगन्नाथ पुरी दर्शन और आस-पास की जगहें घूमने के लिए इससे बढ़िया पैकेज नहीं मिलेगा
Publish Date: Thu, 08 Aug 2024 (13:43 IST)
Updated Date: Thu, 08 Aug 2024 (13:47 IST)
परिवार वालों के साथ जाएं जगन्नाथ पुरी
अगर आप परिवार या दोस्तों के साथ जगन्नाथ पुरी जाने की सोच रहे हैं, तो IRCTC आपके लिए 4 रात और 5 दिन का टूर पैकेज लेकर आया है। ओडिशा के इस पैकेज की शुरुआत 26 सितंबर से होगी, जो 30 सितंबर को खत्म होगी। इस टूर की शुरुआत चंडीगढ़ से होगी, जो पटना होते हुए इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट से आपको भुवनेश्वर पहुंचाएगी।
कहां घूम सकेंगे
चिल्का, कोणार्क और पूरी
यह टूर पैकेज चिल्का, कोणार्क और पूरी जैसे डेस्टिनेशन कवर करेगा। इस टूर पैकेज में आपका आना जाना, खाना पीना और रहना सब कुछ शामिल है। इस टूर पैकेज के जरिए आप पुरी, भुवनेश्वर सहित कई जगह के सुंदर-सुंदर दृश्य देख पाएंगे। इस पैकेज में कुल 30 सीटों की संख्या है।
ऑनलाइन और ऑफलाइन करें बुकिंग
ऐसे में अगर आप पूरे परिवार के साथ जाना चाहते हैं, तो जल्दी से बुकिंग कर सकते हैं। यही नहीं इस पैकेज के साथ यात्रियों को ट्रैवल इंश्योरेंस भी मिलेगा। अगर आप भी आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज के साथ जगन्नाथ पुरी की यात्रा करना चाहते हैं, तो आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीके से अपनी बुकिंग करवा सकते हैं।
क्या हैं पैकेज में शामिल
ऑनलाइन बुकिंग करने के लिए आपको की ऑफिशल वेबसाइट पर जाना होगा, तो वही ऑफलाइन बुकिंग के लिए आप अपने नजदीकी IRCTC के ऑफिस जा सकते हैं। बात करें किराए की, तो इस ओडिशा पैकेज को बुक करने के लिए एक व्यक्ति का 34, 520 रुपये है। अगर आप इस टूर पैकेज के जरिए जगन्नाथ पुरी जाते हैं, तो आपको ठहरने और खाने की कोई व्यवस्था नहीं करनी पड़ेगी, यह सारी चीजें इसमें शामिल है।
इस नंबर पर करें संपर्क
आप अपने रिश्तेदारों या परिवार वालों के साथ आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज के जरिए जगन्नाथ पुरी की यात्रा कर सकते हैं। इसमें आपको एक बार पैसे जमा करने के बाद खान और रहने का भी नहीं सोचना पड़ेगा और 5 दिनों में अपनी यात्रा पूरी कर आप वापस घर आ जाएंगे। अगर आपको इस टूर पैकेज से जुड़ी और जानकारी चाहिए, तो आप व्हाट्सएप पर मैसेज या इस नंबर पर कॉल कर सकते हैं। 85959 30980 इसके अलावा आप 85959 30962 पर भी संपर्क कर सकते हैं।