Daily Horoscope

जगन्नाथ रथ यात्रा देखने जा रहे हैं तो आस-पास इन जगहों पर भी जा सकते हैं घूमने

जानिए पुरी के पास कौन-सी जगहें हैं और बनाएं कितने दिन का ट्रिप प्लान

WD Feature Desk
अगर आप ओडिशा में जगन्नाथ रथ यात्रा देखने की सोच रहे हैं तो आप इसके साथ ओडिशा के इन जगहों पर घूम सकते हैं। आइए जानते हैं कितने दिन का ट्रिप प्लान बना सकते हैं।

जगन्नाथ रथ यात्रा
ओडिशा में जगन्नाथ रथ यात्रा देश का एक बड़ा और महत्वपूर्ण धार्मिक उत्सव होता है। इस आयोजन में भाग लेने के लिए दूर-दूर से लोग पुरी आते हैं। पुरी में यह उत्सव बहुत ही सुंदर तरीके से मनाया जाता है, जहां भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा के रथ निकाले जाते हैं। यहां जाकर आप इस पारंपरिक समारोह का आनंद ले सकते हैं और ओडिशा के आस-पास की ये जगहें घूम सकते हैं। आइए जानते हैं कि ओडिशा में घूमने की कौनसी हैं जगहें और घूमने के लिए कितने दिन पर्याप्त होंगे।ALSO READ: कांवड़ यात्रा से भगवान् शिव होते हैं प्रसन्न, जानिए क्यों होती है सावन में कांवड़ यात्रा

कितने दिन का बनाएं प्लान
2 दिन : आप ओडिशा के लिए 7 दिन का ट्रिप प्लान बना सकते हैं। पहले दो दिन पुरी में रुक कर आप जगन्नाथ मंदिर के दर्शन कर सकते हैं। रथ यात्रा के दिन सुबह जल्दी उठकर यात्रा देखने जाएं और शाम को समुद्र तट पर आराम करें। 

2 दिन : अगले दो दिन भुवनेश्वर में वक्त बिताएं, जहां आप लिंगराज मंदिर, राजरानी मंदिर और नंदनकानन चिड़ियाघर देख सकते हैं। शाम को लोकल बाजार में घूमें और खरीदारी करें।

1 दिन : एक दिन कोणार्क जाएं और यहां सूर्य मंदिर की शानदार कला और संस्कृति का आनंद लें।

2 दिन : आखिरी दो दिन चिलिका झील पर बिताएं, जहां आप पक्षियों की अनगिनत संख्या और इरावदी डॉल्फिन के दर्शन कर सकते हैं। इस ट्रिप में ओडिशा की संस्कृति, प्राकृतिक सौंदर्य और समृद्ध धार्मिक विरासत का आनंद लें।  यहां के स्वादिष्ट लोकल फूड का भी आनंद ले सकते हैं।

कितना खर्च आएगा
ट्रेन से जाने का प्लान बना रहे हैं तो आमतौर पर एक व्यक्ति के लिए सामान्य एक्सप्रेस ट्रेन की यात्रा की खर्च लगभग  1500 रुपये तक आती है वहीं प्लेन की बात करें तो एक आदमी की लागत लगभग  3000 से 5000 रुपये तक हो सकती है।  होटल में रहने की लागत लगभग 1000 से 1500 रुपये एक रात का हो सकता है। मिड-रेंज होटल की लागत लगभग 2000 से 3000 रुपये तक का हो सकता है। गेस्ट हाउस की बात करें तो 500 से 1000 रुपये तक एक रात का लग सकता है। खाने का लगभग 200 से 500 रुपये प्रति व्यक्ति प्रति दिन हो सकती है। यह खर्च आपके पसंद पर निभर्र करता है। आप नॉर्मल वहां का लोकल फूड ट्राई कर सकते हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

Rakhi 2026: कब है रक्षा बंधन का त्योहार, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त?

चातुर्मास में सुख-समृद्धि लाने के लिए इन 4 महीनों में राशि के अनुसार ये खास उपाय

सभी देखें

धर्म संसार

गणेश चतुर्थी 2026: भगवान गणपति जी को भोग में क्यों नहीं अर्पित करते हैं तुलसी?

गुरु का अश्लेषा नक्षत्र के तीसरे चरण में प्रवेश, 3 राशियों की चमकेगी किस्मत, कर लें ये 3 उपाय

17 September Birthday: आपको 17 सितंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (17 सितंबर, 2026)

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 17 सितंबर 2026: गुरुवार का पंचांग और शुभ समय

अगला लेख