Hanuman Chalisa

श्री राधा और श्री रुक्मिणी में क्या अंतर है, जानिए

अनिरुद्ध जोशी
श्रीराधा को भगवान श्रीकृष्‍ण की प्रेमिका कहा जाता और श्रीरुक्मिणी जी उनकी पत्नी थीं। सबसे बड़ा अंतर तो यही था परंतु इससे अलावा भी 12 बड़े अंतर थे। आओ जानते हैं दोनों के बीच के अंतर को।
 
 
1. रुक्मणी शहरी स्त्री है और राधा जी एक ग्रामीण महिला है। अर्थात एक राजकुमारी थीं और दूसरी साधारण स्त्रीं। 
 
2. श्री राधा जी को रानी कहा जाता है जबकि रुक्मिणीजी को माता।
 
3. रुक्मिणी प्रभु की पत्नि व सेविका है और राधा जी प्रेमिका हैं। माता रुक्मिणी ने पत्नी धर्म निभाया तो श्रीराधा ने प्रेमिका का धर्म।
 
4. रुक्मिणी जी का प्रभु ने हरण करने के बाद विवाह किया था परंतु ब्रह्मवैवर्त पुराण के अनुसार श्रीराधा और श्रीकृष्ण का ब्रह्माजी ने विवाह कराया था।
 
5. श्रीराधा प्रभु के बचपन की साक्षी है जबकि रुक्मिणी प्रभु बचपन को छोड़कर संपूर्ण जीवन की साक्षी है।
 
6. श्रीराधा ने प्रभु के जीते जी प्राण त्याग दिए थे परंतु रुक्मिणी ने प्रभु के जाने के बाद। 
 
7. श्री रुक्मिणीजी सहज थीं और परंतु राधा श्रीकृष्ण की तरह ही थीं। राधा प्रेम में नाचती और गाती थी परंतु माता रुक्मिणी नहीं।
 
8. श्री कृष्ण तत्व दर्शन के अनुसार रुक्मिणी को देह और श्री राधाजी को आत्मा माना गया है।
 
9. श्री राधा को आदिशक्ति माना जाता है जबकि श्री रुक्मिणी को माता लक्ष्मी का अवतार।
 
10. श्री कृष्ण राधश में समाये हुए हैं जबकि रुक्मिणी श्री कृष्ण में समाई हुई है।
 
11. महाभारत के अनुशासन पर्व के अनुसार एक बार युधिष्ठिर ने भीष्म से प्रश्न किया, रुक्मणी और राधा में क्या समानता है। तब भीष्म ने बताया कि, एक बार लक्ष्मी जी ने रुक्मिणी से कहा कि मेरा निवास तुममे (रुक्मिणी) और राधा का निवास गोकुल के गोलोक में निवास है।
 
12. संसार में सभी सभी भौतिक व्यवस्था रुक्मणी और उनके पीछे कार्य करने की सोच राधा है और जिनके लिए यह व्यवस्था की जा रही है और वो कारण है श्रीकृष्ण। यानी राधा और रुक्मणी दोनों ही लक्ष्मी का प्रारूप है परंतु जहां रुक्मणी दैहिक लक्ष्मी हैं वहीं दूसरी ओर राधा आत्मिक लक्ष्मी हैं। difference between Radha and Rukmini

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

Muharram month 2026: मोहर्रम मास का इस्लाम धर्म में महत्व और परंपरा जानें

शुक्र की वृषभ राशि में मंगल का प्रवेश, 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, धन और करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

गुरु का पुष्य नक्षत्र में गोचर, करें ये 5 अचूक उपाय, धन, सुख और अच्छी सेहत का मिलेगा आशीर्वाद

गुरु बदलेंगे चाल, शनि के पुष्य नक्षत्र में होगा प्रवेश; 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, 3 को लग सकता है झटका

मंगल का कृतिका नक्षत्र में प्रवेश: 4 राशियों की किस्मत में होगा बड़ा बदलाव, जानें असर

सभी देखें

धर्म संसार

21 June Birthday: आपको 21 जून, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 21 जून 2026: रविवार का पंचांग और शुभ समय

सूर्य दक्षिणायन 2026: 21 जून से या कर्क संक्रांति से? जानिए कब शुरू होता है उत्तरायण पर्व

Weekly Horoscope 22-28 June 2026: इन 4 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन, जानें मेष से मीन तक का साप्ताहिक राशिफल

Weekly Horoscope 22–26 June 2026: 22 से 28 जून तक कैसा रहेगा आपका सप्ताह? शॉर्ट में पढ़ें साप्ताहिक राशिफल

अगला लेख