पुरुषोत्तम मास 2020 : जानें क्या खाएं, क्या न खाएं...

अनिरुद्ध जोशी
हर वर्ष श्राद्ध पक्ष की समाप्ति के बाद नवरात्रि अश्‍विन माह में ही प्रारंभ होती है परंतु इस बार अश्विन मास में पुरुषोत्तम अर्थात अधिक मास लगने के कारण 1 महीने के अंतर पर नवरात्रि आरंभ होगी। ऐसा संयोग करीब 165 साल बाद होने जा रहा है। आश्विन महीने में अधिमास 18 सितंबर से शुरू होकर 16 अक्टूबर तक रहेगा। आओ जानते हैं कि इस मास में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं जानते हैं।
ALSO READ: पुरुषोत्तम मास : अधिक मास में सोना खरीदें या नहीं?
क्या खाएं?
1. इस माह में जप और तप के अलावा व्रत का भी महत्व है। पूरे मास एक समय ही भोजन करना चाहिए जो कि आध्यात्मिक और सेहत की दृष्टि से उत्तम होगा।
 
2. भोजन में गेहूं, चावल, जौ, मटर, मूंग, तिल, बथुआ, चौलाई, ककड़ी, केला, आंवला, दूध, दही, घी, आम, हर्रे (हरड़), पीपल, जीरा, सौंठ, सेंधा नमक, इमली, पान-सुपारी, कटहल, शहतूत, मैथी आदि खाने का विधान है।
ALSO READ: अधिक मास में क्या करना चाहिए और क्या नहीं, जानिए
क्या ना खाएं?
1.इस पुरुषोत्तम माह में किसी भी प्रकार का व्यसन नहीं करें और मांसाहार से दूर रहें। अत: पुरुषोत्तम मास में इन चीजों का खान-पान वर्जित कहा गया है। 
 
2. फूल गोभी, पत्ता गोभी, शहद, चावल का मांड़, उड़द, राईं, मसूर, मूली, प्याज, लहसुन, बैंगन, चना, बासी अन्न, नशीले पदार्थ आदि नहीं खाने चाहिए।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

बुध का मेष राशि में गोचर, 4 राशियों के रहेगा शुभ

मई 2025 का मासिक राशिफल: हर राशि के लिए विशेष भविष्यवाणियां

कब है वृषभ संक्रांति, क्या है इसका महत्व

भारत के संबंध में बाबा वेंगा, नास्त्रेदमस और अच्युतानंद ने पहले ही बता दी थीं ये बातें

जूठे बचे भोजन का क्या करना चाहिए? प्रेमानंद महाराज ने बताया उपाय

सभी देखें

धर्म संसार

भृगु ऋषि ने पहले ही कर दी थी ये भविष्यवाणी, ग्रहों के एक ही सीध में आने से क्या होगा?

बगलामुखी जयंती कब और क्यों मनाई जाती है? जानें, महत्व, विधि, पूजा के लाभ और मंत्र

केदारनाथ यात्रा पर जा रहे हैं तो ये 5 काम जरूर करें, नहीं तो जाना व्यर्थ ही समझो

सिन्धु या गंगा: कौन है ज्यादा लम्बी नदी, जानिए उद्गम, मार्ग और किसमें बहता है ज्यादा पानी

गंगा उत्पत्ति की पौराणिक कथा

अगला लेख
More