सिर्फ पुरुषोत्तम मास में ही यह एकादशी आती है, जानिए परमा एकादशी कब है, क्या है पूजा विधि?

Webdunia
Parma Ekadashi 2023 : परमा एकादशी का व्रत रखना बहुत ही सौभाग्य की बात है क्योंकि यह एकादशी हर वर्ष नहीं आती है। पुरुषोत्तम मास में ही यह एकादशी आती है। पुरुषोत्तम मास को अधिकमास भी कहते हैं। इस बार श्रावण मास के अंतर्गत ही अधिकमास लगने वाला है जिसके कारण श्रावण मास 2 माह को हो जाएगा। श्रावण मास की 2 एकादशियों के साथ ही अधिकमास की अन्य 2 एकादशी भी रहेगी।
 
पुरुषोत्तम मास की एकादशियों के नाम : पहली पद्मिनी एकादशी और दूसरी परमा एकादशी। परमा को पुरुषोत्तमी एकादशी भी कहते हैं। पद्मिनी एकादशी का व्रत सभी तरह की मनोकामनाओं को पूर्ण करता है, साथ ही यह पुत्र, कीर्ति और मोक्ष देने वाला है। जबकि परमा एकादशी का व्रत धन-वैभव देती है तथा पापों का नाश कर उत्तम गति भी प्रदान करने वाली होती है।
 
श्रावण मास में पहली कामिनी एकादशी 13 जुलाई को थी, दूसरी कमला यानी पद्मिनी एकादशी 29 जुलाई को थी, तीसरी कमला एकादशी 12 अगस्त को रहेगी। इसके बाद 27 अगस्त को पुत्रदा एकादशी रहेगी।
 
परमा एकादशी :- 12 अगस्त वाली एकादशी को परमा एकादशी के नाम से जाना जाता है क्योंकि वह पुरुषोत्तम मास की है। यह एकादशी परम दुर्लभ सिद्धियों की दाता है इसीलिए इसे परमा कहते हैं। यह धन, सुख और ऐश्वर्य की दाता है। इस एकादशी में स्वर्ण दान, विद्या दान, अन्न दान, भूमि दान और गौदान करना चाहिए।
 
परमा एकाददशी व्रत का नियम :- 
  1. इस एकादशी को कठित व्रत रखा जाता है।
  2. इस व्रत में 5 दिनों तक यानी पंचरात्रि उपवास करते हैं।
  3. इसमें रात्रि में एकादशी सेअमावस्या तक जल का त्याग कर दिया जाता है। 
  4. केवल भगवत चरणामृत लिया जाता है। 
  5. इस पंचरात्र का पुण्य लाभ अपार है और फल भी अपार है।
 
परमा एकादशी की पूजा विधि :-

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

अमरनाथ गुफा में कैसे बनकर निश्‍चित समय में गायब हो जाता है शिवलिंग

वरुथिनी एकादशी 2025: जानें इस व्रत की 10 महत्वपूर्ण बातें...

पूर्णिमा वाला वट सावित्री व्रत कब रखा जाएगा, क्या रहेगा पूजा का शुभ मुहूर्त

चार धाम यात्रा में यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ में सबसे पहले कहां जाएं, जानिए यात्रा का रूट

कैलाश मानसरोवर यात्रा 2025 पर जाने के लिए कैसे कराएं रजिस्ट्रेशन?

सभी देखें

धर्म संसार

24 अप्रैल 2025 : आपका जन्मदिन

24 अप्रैल 2025, गुरुवार के शुभ मुहूर्त

रामायण से लेकर महाभारत तक के भगवान परशुरामजी के 8 किस्से

बाबा नीम करोली के अनुसार धन कमाने के बाद भी निर्धन रहते हैं ये लोग

अक्षय तृतीया पर बन रहे हैं 3 शुभ योग, कर लें 5 उपाय, होगी धन की वर्षा

अगला लेख
More