dharma sangrah

11 दिसंबर ओशो रजनीश का जन्मदिन, जानिए उनके 10 सुविचार

Webdunia
Osho Thoughts
 

10 most valuable thoughts of osho ओशो रजनीश (Shree Rajneesh) का जन्म मध्यप्रदेश के रायसेन जिले के कुचवाड़ा गांव में 11 दिसंबर 1931 को हुआ था। उनका मूल नाम रजनीश था। उनका जन्म के समय का नाम चंद्रमोहन जैन था। उनकी मृत्यु 19 जनवरी, 1990 में हो गई थी। उनमें बचपन से ही दर्शन में रुचि पैदा हो गई थी, अपने जीवनकाल में उन्होंने लोगों में अध्यात्म के प्रति जागरूकता लाने का कार्य किया।
 
10 Best Quotes of Osho ओशो रजनीश के 10 बेस्ट सुविचार- 
 
 
1. ओशो कहते हैं मित्रता शुद्धतम प्रेम है। ये प्रेम का सर्वोच्च रूप है, जहां कुछ भी नहीं माँगा जाता, कोई शर्त नहीं होती, जहां बस देने में आनंद आता है।
 
2. आप जितने लोगों को चाहें उतने लोगों को प्रेम कर सकते हैं। इसका मतलब यह नहीं है कि आप एक दिन दिवालिया हो जाएंगे और कहेंगे कि, 'अब मेरे पास प्रेम नहीं है'। जहां तक प्रेम का सवाल है आप दिवालिया नहीं हो सकते।
 
 
3. कोई चुनाव मत करिए, जीवन को ऐसे अपनाइए जैसे वो अपनी समग्रता में है।
 
4. किसी से किसी भी तरह की प्रतिस्पर्धा की आवश्यकता नहीं है, आप स्वयं में जैसे हैं एकदम सही है। खुद को स्वीकारिए।
 
Osho Quotes 5. जो कुछ भी महान है, उस पर किसी का अधिकार नहीं हो सकता और यह सबसे मूर्ख बातों में से एक है जो मनुष्य करता है, क्योंकि मनुष्य अधिकार चाहता है। 
 
6. जब मैं कहता हूं कि आप देवी-देवता हैं, तो मेरा मतलब होता है कि आपमें अनंत संभावनाएं होने के साथ-साथ आपकी क्षमताएं अनंत हैं।
 
7. प्रसन्नता सद्भाव की छाया है, वो सद्भाव का पीछा करती है। प्रसन्न रहने का कोई और तरीका नहीं है।
 
8. सवाल यह नहीं है कि जीवन में कितना सीखा जा सकता है।…इसके उलट, सवाल यह है कि कितना भुलाया जा सकता है।
 
9. यहां आपका सपना पूरा करने के लिए कोई भी नहीं है। हर कोई अपनी तकदीर और अपनी हकीकत बनाने में लगा है।
 
 
10. अगर आप सच देखना चाहते हैं तो ना सहमती और ना असहमति में अपनी राय रखिए।

Osho Thoughts
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

Rakhi 2026: कब है रक्षा बंधन का त्योहार, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त?

चातुर्मास में सुख-समृद्धि लाने के लिए इन 4 महीनों में राशि के अनुसार ये खास उपाय

सभी देखें

धर्म संसार

06 September Birthday: आपको 06 सितंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (06 सितंबर, 2026)

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 06 सितंबर 2026: रविवार का पंचांग और शुभ समय

राहु-केतु गोचर: जानें कब हो रहा है राशि परिवर्तन और किन राशियों की चमकेगी किस्मत

सूर्य-शनि के षडाष्टक योग से चमकेगा 5 राशियों का भाग्य, जानें क्या आपकी राशि शामिल है?

अगला लेख