Dharma Sangrah

दक्षिण भारत का खास पर्व ओणम, जानें क्या करते हैं इस दिन?

Webdunia
King Mahabali And Onam : धार्मिक मान्यता के अनुसार ओणम का पर्व दानवीर असुर बलि के सम्मान में मनाया जाता है, राजा बलि वहीं हैं, जिसने श्रीहरि विष्णु के अवतार भगवान वामन को तीन पग भूमि दान में दी थी। और श्री वामन अवतार विष्णु जी ने उन्हें अमरता का वरदान देकर पाताल लोक का राजा बना दिया था। अत: राजधानी महाबलीपुरम के राजा बलि के स्वागत में ही यह पर्व मनाया जाता है। 
 
बता दें कि वर्ष 2023 में ओणम की शुरुआत रविवार, 20 अगस्त से हो गई थी, ओणम का पर्व गुरुवार, 29 अगस्त को मनाया जाएगा। इस दिन मलयाली समाजवासी भगवान श्रीहरि विष्णु की आराधना के साथ-साथ राजा बलि का स्वागत भी करते हैं।  ज्ञात हो कि 2023 में, ओणम यानी थिरुवोणम पर्व की मुख्य तिथि 29 अगस्त होगी। तथा रविवार, 20 अगस्त से शुरू हुआ 10 दिवसीय ओणम उत्सव 31 अगस्त तक चलेगा। 
 
 
आइए जानते हैं करते हैं इस दिन- 
 
• ओणम उत्सव केरल में 10 दिन तक चलने वाला त्योहार है, जिसे बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है।
• ओणम पर्व फसल और उसकी उपज के लिए मनाया जाने वाला त्योहार हैं।
• घरों में आकर्षक साज-सज्जा की जाती है।
• फूलों की रंगोलियां बनाकर राजा बलि के स्वागत किया जाता है। 
• ओणम पर्व पर कई तरह के पकवान बनाकर भोग अर्पित किया जाता है।
• इस दिन दीपक जलाने की भी परंपरा हैं।
• इन दिन घर के आंगन में फूलों की रंगोली 'ओणमपुक्कलम'बनाई जाती हैं।
• ओणम पर साद्य, खीर आऊप्रथमन, चावल, नारियल के दूध व गुड़ से बने व्यंजन, पायसम, केले का हलवा, नारियल चटनी, चावल के आटे को भाप में पका कर कई तरह की सब्जियां मिलाकर अवियल, सांभर आदि के साथ 64 प्रकार के पकवान बनाने की परंपरा है।
• केरल के पारंपरिक भोज ओनसद्या को केले के पत्ते पर परोसा जाता है।
• दीये की रोशनी के साथ फूलों की रंगोली को सजाया जाता है। 
• इस दिन गले मिलकर शुभकामनाएं देने और साथ मिलकर पर्व मनाया जाता है। 
• ओणम पर्व के दिन घर के आंगन में राजा महाबलि की मिट्टी से बनी त्रिकोणात्मक मूर्ति को कलाकृतियां से सजाया जाता है, तथा ओणम की समाप्ति पर यानी राजा बलि के चले के बाद उन्हें हटाया जाता हैं।
 
अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। इनसे संबंधित किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

ALSO READ: ओणम थिरुवोण पर्व कब है, क्या होता है इस दिन?

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

जानिए 3 रहस्यमयी बातें: कब से हो रही है शुरू गुप्त नवरात्रि और इसका महत्व

खरमास समाप्त, मांगलिक कार्य प्रारंभ, जानिए विवाह और वाहन खरीदी के शुभ मुहूर्त

मनचाहा फल पाने के लिए गुप्त नवरात्रि में करें ये 5 अचूक उपाय, हर बाधा होगी दूर

हिंदू नववर्ष पर प्रारंभ हो रहा है रौद्र संवत्सर, 5 बातों को लेकर रहे सावधान

सावधान! सच होने वाली है भविष्यवाणी, शनि के कारण कई देशों का बदलने वाला है भूगोल, भयानक होगा युद्ध?

सभी देखें

धर्म संसार

Thai Amavasai: थाई अमावसाई क्या है, क्या करते हैं इस दिन?

Numerology Horoscope 2026: प्रेम, करियर, स्वास्थ्य संबंधी अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी, पढ़ें 19 से 25 जनवरी 2026 तक

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (17 जनवरी, 2026)

शनिवार को भूलकर भी न करें ये 5 काम, 12 अचूक उपाय आजमाएंगे तो खुल जाएगी किस्मत: shaniwar ke upay

17 January Birthday: आपको 17 जनवरी, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

अगला लेख