chanakya niti : चाणक्य के अनुसार इन 5 लोगों का कभी अपमान न करें

Webdunia
Chaanakya Niti 
 
आचार्य चाणक्य ने अपनी नीति में कई वाक्य कहे हैं और उन्हें आप अपने जीवन में उतार कर अपना अच्छा भविष्‍य और एक सम्मान योग्य जी सकते हैं तथा दूसरों को सम्मान देकर आप भी सम्मान पाने के हकदार बन सकते हैं। आइए जानते हैं यहां क्या कहती चाणक्य नीति, जानें 5 खास बातें- 
 
1. मां : किसी भी व्यक्ति को अपनी जन्म देने वाली मां का कभी भी अपमान नहीं करना चाहिए, क्योंकि माता का ऋण कभी चुकाया जा नहीं सकता। इसका कारण एक मां नौ महीने तक तमाम कष्ट सहते हुए अपने संतान को गर्भ में रखती है। 
 
2. पिता : आचार्य चाणक्य के अनुसार एक बच्चे का जन्म से पहले ही वह पिता बन जाता है और पूरी जिंदगी अपने बच्चों की इच्छा पूर्ति तथा उसकी परवरिश में अपनी सभी इच्छाओं का त्याग करके उसके अच्छे भविष्‍य का निर्माण करता है। अत: पिता का अपमान या तिरस्कार कभी नहीं किया जाना चाहिए। 
 
3. शिक्षक : चाणक्य के अनुसार जो मनुष्‍य या शिक्षक आपको शिक्षित करके समाज में रहने योग्य और उठने-बैठने योग्य बना रहा है तथा आपके अच्छे भविष्य के लिए प्रयास कर रहा है, उसका सम्मान अवश्य किया जाना चाहिए।
 
4. पत्नी के माता-पिता : सभी विवाहित पुरुषों को अपनी पत्नी के माता-पिता का भी उतना ही सम्मान करना चाहिए, जितना कि वो अपने माता-पिता का करता है। चाणक्य कहते हैं कि जब भी जरूरत पड़े तो अपनी पत्नी के माता-पिता की सेवा करने से पीछे नहीं हटना चाहिए।
 
5. संत-महापुरुष : यदि आप किसी भी संत, महापुरुष या गुरु के सानिध्य में हैं, तो आपको उनका कभी भी अपमान नहीं करना चाहिए, क्योंकि वे आपको धर्म का मार्ग बताकर मोक्ष प्राप्ति तक पहुंचाते में सहायक होते हैं। 
 
अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। वेबदुनिया इसकी पुष्टि नहीं करता है। इनसे संबंधित किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Chaanaky neeti
 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

क्या गया जी श्राद्ध से होती है मोक्ष की प्राप्ति !

Budh asta 2024: बुध अस्त, इन राशियों के जातकों के लिए आने वाली है मुसीबत, कर लें ये उपाय

Weekly Horoscope: इस हफ्ते किसे मिलेगा भाग्य का साथ, जानें साप्ताहिक राशिफल (मेष से मीन राशि तक)

श्राद्ध पक्ष कब से प्रारंभ हो रहे हैं और कब है सर्वपितृ अमावस्या?

Shani gochar 2025: शनि के कुंभ राशि से निकलते ही इन 4 राशियों को परेशानियों से मिलेगा छुटकारा

सभी देखें

धर्म संसार

Shardiya navratri 2024: शारदीय नवरात्रि प्रतिपदा के दिन जानिए घट स्थापना का शुभ मुहूर्त

20 सितंबर 2024 : आपका जन्मदिन

20 सितंबर 2024, शुक्रवार के शुभ मुहूर्त

16 shradh paksha 2024: पितृ पक्ष का चौथा दिन : जानिए तृतीया श्राद्ध तिथि का महत्व और इस दिन क्या करें

Indira ekadashi 2024: इंदिरा एकादशी व्रत का महत्व एवं पारण का समय क्या है?

अगला लेख
More