Hanuman Chalisa

29 जनवरी से प्रारंभ होगा माघ मास, जानिए इस माह के खास व्रत त्योहार

अनिरुद्ध जोशी
हिन्दू कैलेंडर का प्रथम माह है चैत्र और अंतिम है फाल्गुन। दोनों ही माह वसंत ऋतु में आते हैं। ईसाई माह अनुसार यह मार्च में आता है। चैत्र की प्रतिपदा तिथि से ही हिन्दू नववर्ष की शुरुआत होती है। फाल्गुन माह के पूर्व माघ माह आता है जिसका पुराणों में बहुत महत्व बताया गया है। माघ माह में ही कुंभ का आयोजन भी होता है। पौष माह की समाप्ती 28 जनवरी पौष पूर्णिमा से हो रही है। इसके बाद माघ माह का कृष्‍ण पक्ष प्रारंभ होगा जबकि 12 फरवरी से शुक्ल पक्ष प्रारंभ होगा। 28 फरवरी को माघ माह समाप्त होगा।
 
 
माघ माह के खास त्योहार : 
 
1.31 जनवरी को गणेश चतुर्थी व्रत, तिल चौथ, गुरु हर राय जयंती, जैन श्‍वेतांबर में कुमुहूर्ता उत्तर्या, दिगंबर में 24 जनवरी से रोहिणी व्रत और 28 जनवरी से षोडषकारण व्रतारंभ। 
 
2. 7 फरवरी को षड़तिला एकादशी व्रत, 8 फरवरी को तिल द्वादशी। 9 को भौम प्रदोष व्रत, 10 को शिव चतुर्दशी व्रत।
 
3. 11 फरवरी को माघी/मौनी अमावस्या, हरिद्वार कुंभ स्नान, प्रयागराज मेला, पंचक (रात्रि 1.52 से) स्ना.दा.श्रा. अमावस्या।
 
 
4. 12 फरवरी को सूर्य कुंभ संक्रांति, गुप्त नवरात्रि प्रारंभ, शुक्ल पक्ष प्रारंभ।
 
5. 13 फरवरी को चंद्रदर्शन, सौर फाल्गुन प्रारंभ।
 
6. 15 फरवरी को शुक्ल पक्ष की विनायकी चतुर्थी, वरद चतुर्थी व्रत, तिलकुंदा चौथ।
 
7. 16 फरवरी को बसंत पंचमी, मां सरस्वती जयंती, हरिद्वार कुंभ स्नान पंचक (रात्रि 8.18 तक), तक्षक पूजा।
 
8. 17 फरवरी को शीता षष्ठी, 19 को अचला/रथ सप्तमी, 20 फरवरी को भीष्माष्टमी, भीष्म तर्पण, मां नर्मदा ज.।
 
 
9. 21 फरवरी को महानंदा नवमी और गुप्त नवरात्रि पारण।
 
10. 23 फरवरी को जया/अजा/भीष्म एकादशी।
 
11. 24 को भीष्म/तिल द्वादशी, शबरी जंती, प्रदोष व्रत, पुष्य (दिन 11.9 से).
 
12. 26 फरवरी को व्रत पूर्णिमा, 27 फरवरी को माघ पूर्णिमा, कुंभ स्नान, रविदास जयंती।
 
13. 28 फरवरी को फाल्गुन माह का कृष्ण पक्ष प्रारंभ। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

Rakhi 2026: कब है रक्षा बंधन का त्योहार, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त?

चातुर्मास में सुख-समृद्धि लाने के लिए इन 4 महीनों में राशि के अनुसार ये खास उपाय

सभी देखें

धर्म संसार

29 August Birthday: आपको 29 अगस्त, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (29 अगस्‍त, 2026)

Weekly Horoscope: 31 अगस्‍त से 6 सितंबर 2026 का साप्ताहिक राशिफल, क्या लेकर आ रहा नया सप्ताह? जानें किस राशि की चमकेगी किस्मत?

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 29 अगस्‍त 2026: शनिवार का पंचांग और शुभ समय

28 August Birthday: आपको 28 अगस्त, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

अगला लेख