ramcharitmanas

कृष्णकमल को कहते हैं राखी का फूल, महाभारत से है इसका कनेक्शन

Webdunia
शुक्रवार, 5 अगस्त 2022 (11:50 IST)
Krishna kamal Flower : कमल के फूल को हिन्दू धर्म में बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। यह कई प्रकार के होते हैं। ब्रह्म कमल, सफेद कमल, नीलकमल, कृष्‍णकमल आदि। कृष्ण कमल के फूल की बनावट राखी की तरह है। इसलिए इसे राखी का फूल भी कहते हैं। यह बेल की तरह होता होता है इसलिए इसे झुमका लता भी कहते हैं। इसे जुगनू फूल भी कहते हैं। यह बहुत ही शुभ होता है।
 
1. कृष्‍णकमल का साइंटिफिक नाम पैशन (Passiflora) है। यह किसी के साथ आगे बढ़ने वाली बेल है। 
 
2. अधिकतर यह साउथ ईस्ट अमेरिका और साउथ अमेरिका में पाया जाता है। 
 
3. इसके जमीन के ऊपर उगने वाले हिस्सों में से दवा बनती है। 
 
4. इसकी लताओं में फूल के साथ फल भी उगते हैं।
 
5. यह कमल कई तरह के रंगों में पाया जाता है। जैसे, बैंगनी, लाल और सफेद आदि। इस फूल की 500 से ज्यादा प्रजातियां हैं।
 
6. हिन्दू धर्म की धार्मिक मान्यताओं के कारण लोग इसे अपने घर में लगाना पंसद करते हैं।
 
7. इसकी बाहरी पंखुड़िया बैंगनी लाल या सफेद होती हैं जिसकी संख्या करीब 100 तक होती है। इसके ऊपर पांच कली निकलती है। कुछ लोग इसे कौरव और पांडवों से जोड़कर देखते हैं। इन पांच कलियों के ऊपर और तीन कलियां होती हैं जिन्हें ब्रह्मा-विष्णु-महेश का प्रतीक माना जाता है और जो केंद्र में विराजमान हैं उन्हें कृष्ण स्वरूप कहा गया है इसीलिए इसका नाम कृष्णकमल है।
 
8. इस फूल को घर में लगाने से जीवन में शांति, सुख, समृद्धि, उन्नति और सभी तरह के योग बनते हैं। इसे बहुत ही शुभ माना जाता है।
 
9. इस कृष्‍णकमल के कई तरह औषधीय फायदे भी हैं। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

Rakhi 2026: कब है रक्षा बंधन का त्योहार, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त?

चातुर्मास में सुख-समृद्धि लाने के लिए इन 4 महीनों में राशि के अनुसार ये खास उपाय

सभी देखें

धर्म संसार

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 07 अगस्‍त 2026: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

Kamika Ekadashi 2026 : सावन में कब है कामिका एकादशी? जानें क्यों खास है यह एकादशी, जानें पूजा विधि और कथा

बुधादित्य राजयोग से बदलेगी इन 5 राशियों की तकदीर, करियर और कारोबार में मिल सकती है बड़ी सफलता

अंक-दर्शन : रसोई के मसाले और ग्रहों का रहस्य (भाग–5 : तेजपत्ता)

श्रावण मास में करें ये 10 आसान उपाय, पूरे साल मिलेगा भगवान शिव का आशीर्वाद

अगला लेख