dharma sangrah
✕

क्या इमली के पेड़ पर भूत रहता है, आखिर क्या है सचाई

अनिरुद्ध जोशी
इमली के पेड़ से कई तरह के अंध विश्‍वास जुड़े हुए हैं। इमली के पेड़ के संबंध में फैले अंधविश्‍वास के पीछे की क्या है कहानी, क्या है सचाई? क्या सच में ही इमली के पेड़ पर भूत प्रेत रहते हैं या कि यह कोई भ्रम है। आओ जानते हैं इमली के पेड़ से बारे में रोचक जानकारी। इसे जानकर आपकी भी आंखें खुल जाएगी।
 
1. व्यंजनों का स्वाद बढ़ाने वाली खट्टी इमली का पेड़ बहुत ही महत्वपूर्ण माना गया है। भारत में पिछले 15-20 वर्षों में इमली, आम, नींबू, करोंदे, जामुन, बेर, शहतूत, खिरनी, कबीट, बेल आदि कई के बारे में भ्रम फैलाकर इन्हें खत्म किए जाने का बाजारवादियों का षड़यंत्र मालूम होता है। 
 
2. ऐसा माना जाता है कि इमली के पेड़ पर बुरी आत्माओं का निवास होता है, लेकिन यह सचाई नहीं है क्योंकि इस पेड़ के नीचे अधिक देर तक रहने से व्यक्ति की सेहत बिगड़ जाती है।
 
3. ऐसा कहते हैं कि इमली के आस-पास देर तक रहने से चक्कर आना, कमजोरी का एहसास होना और जी मिचलाना जैसे लक्षण नजर आते हैं संभवत: इसीलिए इसमें भूत के निवास की बात प्रचलित हुई होगी।
 
4. साइंटिस्ट कहते हैं कि इमली के पेड़ के आसपास के वातावरण में अम्लीयता बहुत अधिक होती है जो सेहत के लिए हानिकारक है। संभवत: इसीलिए यह भ्रम फैला होगा कि इस पेड़ पर भूत रहता है।
 
5. इमली के पेड़ की लकड़ी काफी मजबूत होती है इसीलिए इससे कुल्हाड़ी का हत्‍था बनाया जाता है, जोकि बहुत मजबूत होता है। इसके फर्नीचर नहीं बनाए जाते हैं।
 
6. इमली के कई औषधीय गुण होते हैं। जैसे इसका उपयोग घाव भरने, सूजन, बुखार, नेत्र से जुड़ी बीमारी, मलेरिया, कब्ज, पेट से जुड़ी बीमारियों, पेचिश और कृमि, मधुमेह, गठिया आदि में होता है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

Rakhi 2026: कब है रक्षा बंधन का त्योहार, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त?

चातुर्मास में सुख-समृद्धि लाने के लिए इन 4 महीनों में राशि के अनुसार ये खास उपाय

सभी देखें

धर्म संसार

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल- 14 अक्‍टूबर, 2026

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 14 अक्‍टूबर 2026: बुधवार का पंचांग और शुभ समय

14 October Birthday: आपको 14 अक्‍टूबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Haridwar Ardh Kumbh 2027: हरिद्वार में कब से कब तक चलेगा अर्धकुंभ मेला? जानें प्रमुख स्नान की तिथियां

Nashik kumbh mela 2027: नासिक सिंहस्थ कुंभ मेला कब से कब तक रहेगा?

अगला लेख