Festival Posters

कभी भी काम पड़ सकता है इन 10 जीवनोपयोगी वस्तुओं का

अनिरुद्ध जोशी
गुरुवार, 26 मार्च 2020 (16:08 IST)
घर में फालतू का सामान बहुत होता है और छूट जाती है वे जरूरी वस्तुएं जो हमारे जीवन में संकट के दौरान काम में आती है। आधुनिक युग में व्यक्ति उन वस्तुओं पर ज्यादा आश्रित हो गया है जो विज्ञान के द्वारा जन्मी है, लेकिन उन वस्तुओं के अभाव में व्यक्ति खुद को पंगु महसूस करने लगता है। इसलिए आपके घर में होना चाहिए ये खास 10 वस्तुएं।
 
 
1. लालटेन : आजकल मोमबत्ती या दियाबत्ती तो सभी के घरों में होती है, लेकिन लालटेन अब बहुत ही कम घरों में रही है। लालटेन बहुत देर तक जलती है और इसे आप अंधेर में लेकर कभी भी जा सकते हैं। हालांकि इसकी जगह टॉर्ज का उपयोग किया जाता है। टॉर्च भी होना चाहिए। बिजली संकट में यह बहुत काम आती है।
 
2. हाथ का पंखा : बिजली है तो रूफ फेन या टेबल फेन काम का नहीं तो किसी काम का नहीं। ऐसे में हाथ का पंखा या परंपरागत जो पंखे होते हैं वे बहुत काम आते हैं। जब लाइट चली जाती है तब बच्चों को गर्मी या उमस से बचाने के लिए ये ही पंखे काम आते हैं।
 
3. सिगड़ी : गैस चूल्हा और इलेक्ट्रीक चूल्हा तो सभी के घरों में होता है, लेकिन आजकल सिगड़ी बहुत कम ही घरों में देखी गई है। बैंगन का भर्ता बनाना हो तो सिगड़ी जरूरी है। कभी यदि अचानक गैस कि किल्लत पड़ गई तो इलेक्ट्रॉनिक चुल्हे के बजाय सिगड़ी पर खाना पकाएं। सिगड़ी तो ठंड के दिनों में ताप सेंकने के भी बहुत काम आती है।
 
4.केटली और सुराही : केटली चाय की भी होती है और अन्य तरह के ज्यूस रखने के लिए भी होती है। इसी तरह सुराही पानी की होती है। केटली में आप बहुत देर तक कोई चीज ताजा और गर्म रख सकते हैं तो बालु की मिट्टी से बनी सुराही में पानी ठंडा, स्वच्छ और शीतल बना रहता है।
 
5.चकमक पत्थर : हालांकि यदि आपके पास मासिच या लाइटर है तो इस पत्थर को घर में रखने की जरूरत नहीं। लेकिन यदि आप जंगल में फंस जाएं या बगैर माचिस या लाइटर से आग जलाने का काम पड़े तो आप सफेद रंग के इस पत्थर को आसानी से अपने आसपास ढूंढ सकते हैं। चकमक पत्थर एक ऐसा पत्थर है जिसे इसी के समान दूसरे पत्थर के साथ रगड़ने पर लाइटर जैसी चिंगारी निकलती है। प्राचीनकाल में इसी पत्थर की चिंगारी से आग लगाई जाती है।
 
6.घट्टी, सिलबट्टा और खल बत्ता : अब आजकल घरों में आनाज पीसने की छोटी घट्टी नहीं मिलती हालांकि ग्रामिण क्षेत्रों में अभी भी यह पायी जाती है। इसी तरह मसाला आदि पीसने का पत्थर, या खलबत्ता भी बहुत कम घरों में होता है।

कभी यदि आटा चक्की बंद हुई या कर्फ्यू के दौरान आटे की जरूरत पड़ी तो मात्र दो बाइ दो फुट की घट्टी से आप हर तरह का अनाज घर में ही पीस सकते हैं। यह घट्टी उसी तरह बहुत काम की है जिस तरह की मिक्सर की जगह काम आने वाला खल बत्ता।
 
7.रेत घड़ी एवं चुम्बकीय दिशा सूचक कंपास या यंत्र :  उत्तर और दक्षिण दिशा बताने वाला जेब में रखने वाला एक छोटा सा गोल कंपास या यंत्र बहुत काम का होता है। यह आपको बताएगा कि किस दिशा में उत्तर और किस दिशा में दक्षिण है। इससे से आप अपनी स्थिति का पता लगा सकते हैं। यह यंत्र किसी गाइड की तरह काम आएगा। हलांकि रेत घड़ी का उतना काम नहीं लेकिन यह भी रखी जा सकती है।
 
8.सूखे खाद्य पदार्थ : हालांकि यह सभी के घरों में होता है। यात्रा में, उपवास में या किसी दिन जब भोजन न बने तब सूखे मेवे और अन्य पदार्थ बहुत उपयोगी होते हैं। मैगी या नूडल्स के जमाने में आजकल इनको कोई नहीं पूछता। लेकिन आदि आप कई दिनों के लिए घर में बंद रह रहे हैं तो यह बहुत काम की चीजें हैं तो कभी खराब नीं होती है।
 
सूखे मेवों में काजू, बादाम, अखरोट, किशमिश, मनुक्का, पिस्ता, पिकन, खूबानी, छुआरा, मखाने, अंजीर, आदि
आते हैं। इसी तरह अन्य सूखे खाद्य पदार्थों में चना, गुढ़, मूंगफली, पापड़, सेव भी बहुत उपयोगी है। यह वह भोज्य पदार्थ हैं जो बहुत समय तक खराब नहीं होते हैं और यात्रा में या किसी अन्य संकट काल में यह काम आते हैं। एक मुट्ठीभर चले खाकर भी आप दिनभर की ऊर्जा इकट्ठी कर सकते हैं। इति
 
9. मल्टीपल पेचकस और ड्रिल मशिन : मल्टीपल पेचकस बड़े काम की चीज है। यह आपके बिजली के सारे उपकरणों को सुधानर के काम कर सकता है साथ ही कार या बाइक के लिए भी उपयोगी है। इसके अलावा बैटरी से चलने वाली छोटी मल्टीपल ड्रिल मशीन बड़े काम की चीज है। घर में किल ठोंकना हो या किसी लकड़ी या दीवास पर छेद करना हो यह ड्रिल मशीन तो काम आती ही है लेकिन इसके अलावा भी यह बहुत काम की है।
 
10. फोल्डिंग सीढ़ी और फोल्डिंग डंडा : घर में अक्सर पंखा लगाने या किसी तस्वीर को दीवार पर टांगने के लिए आप किसी टेबल या कुर्सी का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन इसकी बजाय आप एक फोल्डिंग सीढ़ी खरीद लें। यह बहुत काम की होती है। इसके अलावा प्लॉस्टिक, स्टील या स्टीक का फोल्डिंग भी बहुत काम का होता है। यह किसी रेडियो या कार के ऊपर लगने वाले एरियल की तरह होता है। यह छड़ी आपकी खिड़की, दरवाजे का पर्दा हटाने का काम ही नहीं करेगी, बल्कि यह कुत्ते को भगाने के काम भी आएगी।
 
यात्रा के दौरान या रात-बिरात आते-जाते आप इस डंडे को रखेंगे तब आपको पता चलेगा कि यह डंडा कितने काम का है। लड़कियों और महिलाओं के लिए यह बहुत काम का साबित हो सकता है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

Next PM after Modi:नरेंद्र मोदी के बाद पीएम कुर्सी की जंग अब सिर्फ 2 लोगों के बीच

Phalgun Festivals List 2026 : हिंदू कैलेंडर का अंतिम माह, फाल्गुन मास, जानिए इसका महत्व और व्रत त्योहारों की लिस्ट

साल 2026 का पहला सूर्य ग्रहण कब रहेगा, भारत में सूतककाल का समय क्या है?

मकर राशि में त्रिग्रही योग से बने रुचक और आदित्य मंगल योग, 4 राशियों की किस्मत चमकाएंगे

February 2026 Festivals: फरवरी माह के प्रमुख व्रत एवं त्योहार

सभी देखें

धर्म संसार

09 February Birthday: आपको 9 फरवरी, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 9 फरवरी 2026: सोमवार का पंचांग और शुभ समय

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (08 फरवरी, 2026)

08 February Birthday: आपको 8 फरवरी, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 8 फरवरी 2026: रविवार का पंचांग और शुभ समय

अगला लेख