Hanuman Chalisa

शुक्रवार : कैसे करें संतोषी माता और वैभवलक्ष्मी का व्रत, जानिए पूजन विधि...

Webdunia
*  शुक्रवार के व्रत से होगी मनोकामनाएं पूर्ण, पूजन ऐसे करें... 
 
शुक्रवार का व्रत 3 तरह से किया जाता है। इस दिन भगवान शुक्र के साथ-साथ संतोषी माता तथा वैभवलक्ष्मी देवी का भी पूजन किया जाता है। तीनों व्रतों की विधियां अलग-अलग हैं। जो स्त्री-पुरुष शुक्रवार को संतोषी माता का व्रत करते हैं, उनके लिए व्रत-विधि इस प्रकार है -
 
शुक्रवार (संतोषी माता) व्रत विधि :- 
 
* सूर्योदय से पूर्व उठें।
 
* घर की सफाई कर स्नानादि से निवृत्त हो जाएं।
 
* घर के ही किसी पवित्र स्थान पर संतोषी माता की मूर्ति या चित्र स्थापित करें।
 
* संपूर्ण पूजन सामग्री तथा किसी बड़े पात्र में शुद्ध जल भरकर रखें।
 
* जलभरे पात्र पर गुड़ और चने से भरकर दूसरा पात्र रखें।
 
* संतोषी माता की विधि-विधान से पूजा करें।
 
* इसके पश्चात संतोषी माता की कथा सुनें।
 
* तत्पश्चात आरती कर सभी को गुड़-चने का प्रसाद बांटें।
 
* अंत में बड़े पात्र में भरे जल को घर में जगह-जगह छिड़क दें तथा शेष जल को तुलसी के पौधे में डाल दें। 
 
उद्यापन इस प्रकार करें - इसी प्रकार 16 शुक्रवार का नियमित उपवास रखें। अंतिम शुक्रवार को व्रत का विसर्जन करें। विसर्जन के दिन उपरोक्त विधि से संतोषी माता की पूजा कर 8 बालकों को खीर-पूरी का भोजन कराएं तथा दक्षिणा व केले का प्रसाद देकर उन्हें विदा करें। अंत में स्वयं भोजन ग्रहण करें।

 


शुक्रवार (वैभवलक्ष्मी) व्रत विधि :- 
 
शुक्रवार को लक्ष्मीदेवी का भी व्रत रखा जाता है। इसे वैभवलक्ष्मी व्रत भी कहा जाता है। 
 
* इस दिन स्त्री-पुरुष देवी लक्ष्मी की पूजा-अर्चना करते हुए श्वेत अथवा लाल रंग के पुष्प, श्वेत या लाल चंदन से पूजा करें। 
 
* चावल और खीर से भगवान को भोग लगाकर प्रसाद ग्रहण करते हैं। 
 
* इस व्रत के दिन उपासक को एक समय भोजन करते हुए खीर अवश्य खानी चाहिए। 
 
उद्यापन इस प्रकार करें - 11 या 21 जितने भी शुक्रवार की मन्नत ली हो, उतने उपवास करें। फिर अंतिम शुक्रवार को उपवास रखकर मां वैभवलक्ष्मी का पूजन करें और 7 या 9 कन्याओं या सुहागिन महिलाओं को खीर-पूरी का भोजन करवाएं तथा वैभवलक्ष्मी‍ व्रत की पुस्तक, दक्षिणा व केले का प्रसाद देकर उन्हें विदा करें। अंत में स्वयं भोजन ग्रहण करें। 

 
Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

क्या आपके मोबाइल नंबर का अंतिम अंक आपके लिए शुभ है ?

हिंदू पुराण, ज्योतिष, नास्त्रेदमस, बाबा वेंगा और भविष्‍य मालिका की 6 कॉमन भविष्यवाणियां

1914 के विश्‍व युद्ध का इतिहास दोहराएगा 2026, दोनों साल के कैलेंडर में चौंकाने वाली समानता

Mahavir Jayanti: महावीर जयंती 2026: भगवान महावीर के उपदेश और जीवन से जुड़ी प्रेरणादायक बातें

Kharmas 2026: खरमास में करें 5 उपाय, पितरों को मिलेगी शांति

सभी देखें

धर्म संसार

31 March Birthday: आपको 31 मार्च, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 31 मार्च 2026: मंगलवार का पंचांग और शुभ समय

मंगल-शनि की युति से बनेगा ज्वालामुखी योग, दुनिया में हो सकती हैं ये 5 बड़ी घटनाएं

यहूदी, ईसाई और मुस्लिम धर्म की भविष्‍वाणी: क्या यही है 'कयामत' की लड़ाई?

02 अप्रैल से बनेगा विस्फोटक योग, जानिए 12 राशियों पर कैसा रहेगा प्रभाव, 5 अचूक उपाय

अगला लेख