दिवाली पर करें श्रीराम की यह स्तुति, होगी चारों दिशाओं से विजय की प्राप्ति

Webdunia
उन्नति, सुख एवं विजय की पताका फहराना है तो दिवाली पर करें श्रीराम स्तुति
 
भोजन करिअ तृपिति हित लागी।
जिमि सो आसन पचवै जठरागी।।
 
असि हरिभगति सुगम सुखदायी।
को अस मूढ़ न जाहि सोहाई।।
 
सेववू सेब्य भाव बिनु भव न तरिअ उरगारि।
भजहु रामपद पंकज अस सिद्धांत विचारि।।
 
अर्थात जिस प्रकार भोजन भूख मिटाने के लिए किया जाता है, परंतु जब वह पेट में जाता है तब जठराग्नि अपने आप उसे पचाकर उसका सारा रस निकालकर शरीर के विभिन्न भागों में पहुंचा देती है। उसी प्रकार प्रभु की भक्ति भी प्रभु मिलन के आनंद के लिए की जाती है, पर इससे मुक्ति अपने आप ही प्राप्त हो जाती है। भक्ति सुगम और सुखदायी है अर्थात भक्ति में हर प्रकार की साधना के सभी फल अपने आप आ जाते हैं। इसलिए कौन मुर्ख होगा, जो उसको नहीं अपनाएगा?
 
इस भाव को समझे बिना कि सेवक हूं और भगवान मेरे सेव्य अर्थात स्वामी हैं, कोई भी बिना प्रभुकृपा के संसार समुद्र से पार नहीं उतर सकता। ऐसे विचार कर प्रभु के चरण कमलों का भजन कीजिए।
 
दीपावली पर श्रीराम लंका विजय प्राप्त करके आए थे। दीपावली पर आप श्रीरामजी की स्तुति करते हैं, तो आप भी कष्टों पर विजय प्राप्त कर जीवन के अंधेरे में दीप के प्रकाश जैसा उन्नति व सुखरूपी प्रकाश प्राप्त कर सकते हैं।
 
।।जा पर कृपा राम की होई, ता पर कृपा करें सब कोई।।
ALSO READ: श्रीराम का अयोध्या लौटने पर नगरवासियों ने किया था इस तरह स्वागत, रामचरित मानस में है वर्णन
 
Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

क्या नजर लगने से बिगड़ने लगते हैं काम? जानिए प्रेमानंद महाराज ने क्या बताई सच्चाई

नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी, इस घटना से होगी तीसरे विश्व युद्ध की शुरुआत

जगन्नाथ रथयात्रा 2025: क्या है जगन्नाथ मंदिर का इतिहास, कितना प्राचीन है यह मंदिर?

12 साल बाद मिथुन में गुरु और सूर्य की युति पर राहु की नजर से होगा 3 राशियों को लाभ, 5 राशियों को नुकसान

जगन्नाथ रथयात्रा 2025: कैसे करें घर में प्रभु श्री जगन्नाथ की पूजा, जानिए शुभ मुहूर्त और विधि

सभी देखें

धर्म संसार

इस साल मुहर्रम कब है और क्या होता है?

श्रावण के साथ ही शुरू होगी कावड़ यात्रा, जानें क्या करें और क्या न करें

जगन्नाथ रथयात्रा वाले दिन क्या रहेगा पूजा का शुभ मुहूर्त और पूजन विधि

वर्ष 2025 में कब से प्रारंभ हो रहे हैं चातुर्मास, कब तक रहेंगे?

गुप्त नवरात्रि पर अपनों को शेयर करें ये 5 शुभकामना संदेश

अगला लेख