suvichar

dhuniwale dadaji : धूनी वाले दादाजी का निर्वाण दिवस, पढ़ें विशेष जानकारी

Webdunia
वर्ष 2021 में श्री बड़े दादाजी महाराज यानी धूनीवाले दादाजी (Dhuniwale Dadaji) की बरसी 16 दिसंबर, गुरुवार को मनाई जा रही है। प्रतिवर्ष मार्गशीर्ष/अगहन सुदी तेरस या त्रयोदशी के दिन भारत के महान संत दादाजी धूनीवाले की पुण्यतिथि मनाई जाती है। दादाजी को भारत के महान संतों में से माना जाता है। उन्हें भगवान शिव और दत्त यानी भगवान दत्तात्रेय का अवतार मानकर पूजा जाता है। मान्यतानुसार उनके दरबार में आने मात्र से ही मनुष्य की बिन मांगी मुराद या दुआएं पूर्ण हो जाती हैं।
 
दादाजी धूनीवाले का यह दादा दरबार मध्य प्रदेश के खंडवा (Khandwa, Madhya Pradesh) में स्थापित है, जोकि भारत का यह एक प्रसिद्ध हिंदू मंदिर है। दादाजी धूनीवाले के नाम पर भारत और विदेशों में मिलाकर कुल 27 धाम हैं। जहां इन स्थानों पर दादाजी के समय से अब तक निरंतर धूनी जल रही है। खंडवा में दादा दरबार (Shri Dada Darbar Khandwa) में दादाजी धूनीवाले का स्मारक स्थल पर बना हुआ है। यह भी शिर्डी के साईं बाबा के स्थान की तरह ही उनके भक्तों के प्रसिद्ध है। 
 
मान्यतानुसार दादाजी यानी स्वामी केशवानंद जी महाराज एक बहुत बड़े संत थे और लगातार यहां से वहां घूमते रहते थे। दादाजी प्रतिदिन पवित्र अग्नि यानी धूनी के सामने ध्यानमग्न होकर बैठे रहते थे, इसीलिए दादाजी धूनीवाले के नाम से लोग उन्हें स्मरण करने लगे। जहां उनकी समाधि हुई थी, उसी स्थान पर स्मारक स्थल पर बनाया गया है।
 
उनकी महिमा का गुणगान करने वाली कईं कथाएं उनके भक्तों के बीच प्रचलित हैं। दादाजी के संबंध में यह मान्यता भी है कि दादाजी धूनीवाले मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर जिले के एक छोटे-से गांव निमावर (साईखेडा) में एक पेड़ से प्रकट हुए थे। जहां उन्होंने अपनी अनेक लीलाएं दिखाई। यहां उन्होंने अपने हाथों से ही धूनी प्रज्ज्वलित करके दिखाई थी, जो आज भी साईखेडा में स्थित दादाजी दरबार गढ़ी में प्रज्ज्वलित है। 
 
इस धूनी के बारे में वहां के लोग कहते हैं कि दादाजी इस धूनी में चने आदि डालकर, उसे हीरे-मोती (Dhuniwale Dadaji Ki Mahima) में बदल देते थे और उनका कोई भी भक्त उन्हें कितनी ही बेशकीमती चीज उपहार में दें, वे उसे भी धूनी मैया में डाल देते थे। साईखेडा में अनेक लीलाएं दिखाने के बाद दादाजी महाराज खंडवा आकर बस गए, जहां दादाजी ने धूनी माई प्रज्ज्वलित करके कई दशकों तक अनेक लीलाएं दिखाने के बाद सन् 1930 में समाधि ले ली। जहां आज भी उनकी यह बेशकीमती धरोहर लगभग 14 एकड़ में फैली हुई और विश्व प्रसिद्ध मंदिर और समाधि स्थल (Dhuniwale Dadaji) है, जो मंदिर ट्रस्ट द्वारा संचालित किया जा रहा है। 
 
सन् 1930 में दादाजी ने मार्गशीर्ष शुक्ल त्रयोदशी के (मार्गशीर्ष सुदी 13) के दिन खंडवा शहर में समाधि ली और उनकी यह समाधि रेलवे स्टेशन से मात्र 3 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। राजस्थान के डिडवाना गांव से आए उनके एक भक्त भंवरलाल ने दादाजी धूनीवाले के साथ ही रहकर उनकी खूब सेवा की तथा दादाजी ने उन्हें अपना प्रिय शिष्य मानते हुए हरिहरानंद नाम से संबोधित किया, जिन्हें उनके भक्त छोटे दादाजी नाम से पुकारते थे, सन् 1942 में हरिहरानंद जी ने बीमारी के बाद महानिर्वाण को प्राप्त किया, आज भी उनकी समाधि दादाजी धूनीवाले की समाधि के पास ही स्थापित की गई है।

 
यहां आने के लिए आप रेल तथा सड़क मार्ग, हवाई अड्डा आदि से आसानी से खंडवा पहुंचकर दादाजी धूनीवाले की समाधि स्थल के दर्शन प्राप्त कर सकते हैं।
 
- आरके.

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

हिंदू पुराण, ज्योतिष, नास्त्रेदमस, बाबा वेंगा और भविष्‍य मालिका की 6 कॉमन भविष्यवाणियां

सूर्य का मीन राशि में गोचर: इन 6 राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की और धन के नए रास्ते

चैत्र नवरात्रि 2026: घट स्थापना का शुभ मुहूर्त क्या है? जानें कलश स्थापना का सही समय

हिंदू नववर्ष 2083 के कौन है वर्ष का राजा और मंत्री, किन राशियों पर रहेगा शुभ प्रभाव

विक्रम संवत सबसे प्राचीन होने के बाद भी भारत का राष्ट्रीय कैलेंडर क्यों नहीं बना? जानिए 3 बड़े कारण

सभी देखें

धर्म संसार

Mata skandamata: नवरात्रि की पंचमी की देवी मां स्कंदमाता: अर्थ, पूजा विधि, आरती, मंत्र, चालीसा, कथा और लाभ

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 23 मार्च 2026: सोमवार का पंचांग और शुभ समय

23 March Birthday: आपको 23 मार्च, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

22 March Birthday: आपको 22 मार्च, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Numerology Horoscope 23 to 29 March 2026: मूलांक के अनुसार साप्ताहिक भविष्यफल: क्या कहते हैं आपके अंक इस सप्ताह?

अगला लेख