Publish Date: Fri, 21 Jun 2024 (14:52 IST)
Updated Date: Fri, 21 Jun 2024 (15:00 IST)
chanakya niti : दान देना एक अच्छी बात है और दान देना भी चाहिए। दान देते वक्त यह भी सोचना चाहिए कि हमें दान कहां पर देना चाहिए। चाणक्य के अनुसार दान आपको कंगाल भी बना सकता है और इससे कई तरह के संकट प्रारंभ हो सकते हैं। इसलिए यह जानना जरूरी है कि दान कब करना चाहिए और कब नहीं करना चाहिए। हालांकि यहां जानिए कि किस तरह दान आपको कंगाल बना सकता है।
2. चाणक्य के अनुसार इतिहास में ऐसे कई उदाहरण मिल जाएंगे जो ज्यादा दान देने के कारण राजा से रंक बन गए हैं। ऐसे लोगों पर जब घोर संकट आता है कि शायद ही कोई उनकी सहायता कर पाता है।
3. आचार्य चाणक्य के अनुसार लोगों को अपना हिसाब किताब देखकर ही दान करना चाहिए। मूर्खता में किया गया अधिक दान संकट को जन्म देता है।
5. जो इंसान पैसों की कदर नहीं करता है और उसे वह पानी की तरह बहा देता है तो ऐसा व्यक्ति बहुत जल्द ही कंगाल होकर संकटों से घिर जाता है।