Hanuman Chalisa

घर में ब्रह्म कमल लगाने के क्या क्या हैं फायदे

Webdunia
हिमालय क्षेत्र में 4 प्रकार के कमल के फूल मिलते हैं- 1.नीलकमल, 2.ब्रह्मकमल, 3.फेन कमल और 4.कस्तूरा कमल शामिल हैं। कमल के फूल को हिन्दू धर्म में बहुत शुभ और महत्वपूर्ण माना जाता है। कमल का फूल नीला, गुलाबी और सफेद रंग का होता है। ब्रह्म कमल का फूल एक दुर्लभ और अद्भुत ही फूल है, जानें ब्रह्म कमल के क्या क्या फायदे हैं।
 
- शिवजी को ब्रह्म कमल अर्पित करने से वे तुरंत ही प्रसन्न होते हैं। घर में लगे होने से उनका आशीर्वाद मिलता है।
 
- शिवजी ने ब्रह्म कमल से ही जल छिड़कर गणेशजी जीवित कर दिया था। इसीलिए इसे जीवन देने वाला फूल माना जाता है।
 
- इसके फूल को जो भी खिलते हुए देख लेता है समझो उसके भाग्य खुल गए।
 
- मां नंदा को यह ब्रह्म कमल अति पसंद है। इसलिए इसे नंदा अष्टमी से जोड़ा जाता है।
 
- ब्रह्म कमल के पौधे को घर में लगाने से सुख समृद्धि बनी रहती है।
 
- इस फूल को भगवान ब्रह्मा का प्रतिरूप भी माना जाता है। उनका आशीर्वाद मिलता है। 
- माना जाता है कि इसकी पंखुड़ियों से अमृत की बूंदें टपकती हैं। यह घर में सकारात्मक वातावरण निर्मित करता है।
 
- इसमें कई औषधीय गुण है। यह थकान मिटाने, सर्दी-जुकाम काली खांसी दूर करने और कैंसर के इलाज में भी लाभदायक है।
 
- इसके राइज़ोम में एन्टिसेप्टिक होता है जिससे जले-कटे, घाव आदि में इसका उपयोग करते हैं। 
 
- पशुओं को मूत्र संबंधी विकार को दूर करने के लिए इसके फूल को जौ के आटे में मिलाकर उन्हें पिलाते हैं। 
 
- गर्म कपड़ों में डालकर रखने से यह कपड़ों में कीड़ों को नहीं लगने देता है। 
 
- हड्डी के दर्द में भी इसका उपयोग करते हैं।
 
- कहते हैं कि भोटिया जनजाति के लोग गांव में रोग-व्याधि न हो, इसके लिए इस पुष्प को घर के दरवाजों पर लटका देते हैं।
 
- लिवर और नर्वस सिस्टम के लिए भी इसका उपयोग किया जाता है। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

वैशाख महीना किन देवताओं की पूजा के लिए है सबसे शुभ? जानें इसका धार्मिक महत्व

ऑपरेशन सिंदूर 2.0: क्या फिर से होने वाला है भारत और पाकिस्तान का युद्ध, क्या कहता है ज्योतिष

महायुद्ध के संकेत! क्या बदलने वाला है कुछ देशों का भूगोल? ज्योतिष की चौंकाने वाली भविष्यवाणी

अक्षय तृतीया पर क्यों होता है अबूझ मुहूर्त? जानिए इसका रहस्य

बैसाखी कब है, क्या है इसका महत्व, जानिए खास 5 बातें

सभी देखें

धर्म संसार

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (11 अप्रैल, 2026)

11 April Birthday: आपको 11 अप्रैल, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 11 अप्रैल 2026: शनिवार का पंचांग और शुभ समय

केदानाथ और बद्रीनाथ मंदिर धाम जाने से पहले कर लें ये जरूरी 5 तैयारियां

खप्पर योग बना खतरनाक: 4 राशियों को नुकसान, 4 को मिलेगा बड़ा लाभ

अगला लेख