Bhai Dooj
✕

बदरीनाथ धाम के कपाट खुलते ही भगवान की मूर्ति ने दिए भविष्य की घटनाओं के संकेत, सच जानकर चौंक जाएंगे

WD Feature Desk
गुरुवार, 8 मई 2025 (17:36 IST)
badrinath dham rare facts: देवभूमि उत्तराखंड की चारधाम यात्रा का विधिवत शुभारंभ हो चुका है और इस पावन यात्रा के पहले ही दिन बदरीनाथ धाम से एक ऐसा अद्भुत दृश्य सामने आया है, जिसने न केवल श्रद्धालुओं को विस्मय से भर दिया है, बल्कि पूरे देश के लिए एक शुभ संकेत भी दिया है। शीतकाल में छह माह तक भगवान बदरीनाथ की शालिग्राम मूर्ति को ओढ़ाया गया घृत कंबल (घी से लेपन किया ऊनी वस्त्र) जब कपाट खुलने के बाद निकाला गया, तो उस पर घी बिल्कुल ताजा मिला।

क्या है घृत कम्बल का रहस्य : यह कोई सामान्य घटना नहीं है, बल्कि बदरीनाथ धाम में सदियों से चली आ रही एक मान्यता है। माना जाता है कि जिस वर्ष यह घृत कंबल ताजा मिलता है, उस वर्ष चारधाम यात्रा बिना किसी बाधा के संपन्न होती है और देश में सुख-समृद्धि बनी रहती है। इसके विपरीत, यदि कंबल पर घी सूखा हुआ मिलता है, तो इसे अशुभ संकेत माना जाता है, जिससे देश में आपदा, फसलों की बर्बादी और स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां आने की आशंका रहती है।

ALSO READ: इन तीन चाबियों से खुलते हैं बद्रीनाथ धाम के कपाट, जानिए मंदिर से जुड़ीं रहस्यमयी बातें

बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने के बाद, मुख्य पुजारी ने विधि-विधान से बदरीनाथ की शालिग्राम मूर्ति से घृत कंबल को उतारा। इस अलौकिक दृश्य को देखकर मंदिर परिसर में मौजूद श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। इसके बाद मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने सिंहद्वार से होते हुए मंदिर परिसर में प्रवेश किया और भक्तों को इस चमत्कारी घृत कंबल का प्रसाद वितरित किया। इस प्रसाद को प्राप्त करने के लिए श्रद्धालुओं में अपार उत्साह देखने को मिला।

बदरीनाथ के पुजारी ने इस वर्ष घृत कंबल पर घी ताजा मिलने की पुष्टि करते हुए इसे यात्रा और देश के लिए अत्यंत शुभ बताया है। उन्होंने बताया कि यह एक दुर्लभ संयोग है और इसका सीधा अर्थ है कि आने वाला समय शांति, समृद्धि और खुशहाली से भरा रहेगा। जब घी सूख जाता है, तो यह नकारात्मक शक्तियों और परेशानियों का संकेत देता है।

ALSO READ: चार धाम यात्रा में यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ में सबसे पहले कहां जाएं, जानिए यात्रा का रूट

अस्वीकरण (Disclaimer) : सेहत, ब्यूटी केयर, आयुर्वेद, योग, धर्म, ज्योतिष, वास्तु, इतिहास, पुराण आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार जनरुचि को ध्यान में रखते हुए सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। इससे संबंधित सत्यता की पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।



Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

08 November Birthday: आपको 8 नवंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज 08 नवंबर, 2026 का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का भविष्यफल

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 08 नवंबर 2026: रविवार का पंचांग और शुभ समय

श्री महालक्ष्मी चालीसा | Shri Mahalakshmi Chalisa

Tulsi Vivah 2026: देवउठनी एकादशी पर ऐसे करें तुलसी-शालिग्राम विवाह की तैयारी, चमकेगा सौभाग्य

सभी देखें

धर्म संसार

Chhath Puja 2026 Checklist: नहाय-खाय से पारण तक: ऐसे करें छठ पूजा की संपूर्ण तैयारी, कोई भूल न हो

गोवर्धन पूजा के दिन सुहाग पड़वा क्यों मनाते हैं, क्या है इसका महत्व, भेजिए ये 20 सुंदर शुभकामनाएं

Diwali 2026: दिवाली की रात चुपचाप कर लें ये 5 गुप्त प्रयोग, साल भर होगी अपार धन की वर्षा

भाई दूज पर क्यों लगाया जाता है तिलक? बहनें क्यों खिलाती हैं भाई को पान? जानें इसका पौराणिक महत्‍व

दिवाली के पहले धनतेरस पर बनाएं कुबेर-लक्ष्मी 'धन वर्षा पोटली': वर्षभर घर में बनी रहेगी सुख-समृद्धि

अगला लेख