Publish Date: Friday, 30 January 2026 (17:42 IST)
Updated Date: Friday, 30 January 2026 (01:44 IST)
भगवान शंकर ने भगवती पार्वती को अमरनाथ की पवित्र गुफा में मोक्ष का मार्ग दिखाया था। इस तत्वज्ञान को 'अमरकथा' के नाम से जाना जाता है। मां पार्वती इस अमरकथा सुनना चाहती थीं तब अमरनाथ गुफा जाते वक्त शिवजी ने किन्हें त्याग दिया था, आइए जानें...
अमरनाथ गुफा की ओर जाते हुए शिव सर्वप्रथम पहलगाम पहुंचे, जहां उन्होंने अपने नंदी (बैल) का परित्याग किया।
- तत्पश्चात चंदनवाड़ी में उन्होंने अपनी जटा (केशों) से चंद्रमा को मुक्त किया।
- शेषनाग नामक झील पर पहुंचकर उन्होंने अपने गले से सर्पों को भी उतार दिया।
- प्रिय पुत्र श्री गणेशजी को भी उन्होंने महागुनस पर्वत पर छोड़ देने का निश्चय किया।
- फिर पंचतरणी पहुंचकर शिवजी ने पांचों तत्वों का परित्याग किया।
- सबकुछ छोड़कर अंत में भगवान शिव ने इस अमरनाथ गुफा में प्रवेश किया और पार्वतीजी को अमरकथा सुनाने लगे।