biodatamaker

अधिकमास में कर सकते हैं ये 20 सरल और छोटे-छोटे काम

अनिरुद्ध जोशी
आश्विन महीने में अधिक मास 18 सितंबर से शुरू हो गया है और 16 अक्टूबर तक चलेगा। आओ जानते हैं इस महत्वपूर्ण माह की 20 सरल और छोटे-छोटे काम।
 
 
1. अधिकमास में भगवान विष्णु के सहस्त्र नाम स्त्रोत का पाठ करें।
2. इस माह में गौओं को घास खिलानी चाहिए।
3. इस मास में शालिग्राम की मूर्ति के समक्ष घर के मंदिर में घी का अखण्ड दीपक पूरे महीने जलाएं।
4. भगवान के 'ॐ नमो भगवते वासुदेवाय' इस द्वादशाक्षर मंत्र का जप करना चाहिए।
5. इस माह में श्रीमद्भागवत गीता के पुरुषोत्तम नाम के 14वें अध्याय का नित्य अर्थ सहित पाठ करना चाहिए।
6. इस माह मैं शहतूत कर रस पीने के बहुत फायदे होते हैं।
7. इस माह में एक टाइम भोजन करके समय समय पर बाल हरड़ और आंवले का सेवन करना चाहिए।
9. इस माह में व्रत, उपावास के साथ ही की किए गए योगासना का दोगुना फल प्राप्त होता है।
10. इस माह में उचित समय पर ककड़ी, केला, शहद, दूध और दही का भरपूर सेवन करना चाहिए।
11. इस मास में रविवार और गुरुवार को पुरुषोत्तम भगवान का षोडशोपचार पूजन करना चाहिए।
12. इस माह में आने वाली एकादशियों का व्रत विधिवत रूप से अवश्य रखना चाहिए।
13. इस मास में पुरुषोत्तम-माहात्म्य का पाठ भी अत्यन्त फलदायी है।
14. इस माह में नित्य पीपल के वृक्ष को कच्चा दूधा या मीठा जल अर्पित करना और उसका पूजन करना लाभदायी होता है।
15. इस संपूर्ण माह गोपी चंदन को पत्थर की शिला पर घीसकर अपने माथे पर लगाना चाहिए।
16. अपनी क्षमता अनुसार अन्न और वस्त्र दान करना चाहिए।
17. अधिकमास में भगवान विष्णु को खीर, पीले फल या पीले रंग की मिठाई का भोग लगाना चाहिए। क्योंकि पुरूषोत्तम मास में भगवान विष्णु को यह बहुत पसंद है।
18. इस मास में दक्षिणावर्ती शंख में साफ पानी भरकर उससे भगवान विष्णु का अभिषेक करना चाहिए। ऐसा करने से भगवान विष्णु बहुत ही जल्दी प्रसन्न होते हैं।
19. इस मास में प्रतिदिन कर्पूर और गुग्गल की धूप जलाकर वातारवर को शुद्ध और सुगंधित बनाएं रखना चाहिए।
 
20. नित्य यह श्लोक बोलना चाहिए:-
शांता कारम भुजङ्ग शयनम पद्म नाभं सुरेशम।
विश्वाधारं गगनसद्र्श्यं मेघवर्णम शुभांगम।
लक्ष्मीकान्तं कमल नयनम योगिभिर्ध्यान नग्म्य्म।
वन्दे विष्णुम भवभयहरं सर्व लोकैकनाथम।।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

Rakhi 2026: कब है रक्षा बंधन का त्योहार, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त?

चातुर्मास में सुख-समृद्धि लाने के लिए इन 4 महीनों में राशि के अनुसार ये खास उपाय

सभी देखें

धर्म संसार

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 09 अगस्‍त 2026: रविवार का पंचांग और शुभ समय

दूसरे सोमवार को करें ये आसान उपाय, श्रावण के 12वें दिन इस मंत्र से प्रसन्न होंगे शिवजी और चंद्रदेव

श्रावण मास में रविवार का खास उपाय, 11वें दिन इस मंत्र का जाप करने से प्रसन्न होंगे शिवजी और सूर्यदेव

12 अगस्त 2026 का सूर्य ग्रहण: इन 5 राशियों के लिए बढ़ सकती हैं मुश्किलें, रहें सतर्क

सावन का दूसरा सोमवार और सोम प्रदोष का महासंयोग: जानें शुभ मुहूर्त, महत्व और विशेष उपाय

अगला लेख