Publish Date: Tue, 30 Mar 2021 (17:43 IST)
Updated Date: Wed, 31 Mar 2021 (12:19 IST)
समस्त योगिनियां अलौकिक शक्तिओं से सम्पन्न हैं तथा इंद्रजाल, जादू, वशीकरण, मारण, स्तंभन इत्यादि कर्म इन्हीं की कृपा द्वारा ही सफल हो पाते हैं। प्रमुख रूप से आठ योगिनियां हैं जिनके नाम इस प्रकार हैं:- 1.सुर-सुंदरी योगिनी, 2.मनोहरा योगिनी, 3. कनकवती योगिनी, 4.कामेश्वरी योगिनी, 5. रति सुंदरी योगिनी, 6. पद्मिनी योगिनी, 7. नतिनी योगिनी और 8. मधुमती योगिनी। दरअसल ये सभी आदिशक्ति मां काली का अवतार है। आओ जानते हैं योगिनी रति सुंदरी योगिनी के बारे में संक्षिप्त जानकारी।
5.रति सुन्दरी योगिनी-
1. कहते हैं कि यह स्वर्णाभूषण से सज्जित हैं।
2. मंत्र- 'ॐ ह्रीं आगच्छ रति सुन्दरी स्वाहा।' ये इनका मंत्र है।
3. मान्यता है कि देवी की महीने भर तक यदि विधिवत साधना कर ली तो देवी प्रसन्न होकर अभीष्ट वर प्रदान करती हैं तथा सभी ऐश्वर्य, धन व वस्त्रालंकार देती हैं।
4. योगिनी साधनाएं बड़ी ही कठिन होती है किसी जानकार से जानकर या विधि समझकर, नियमों और सावधानियों को जानकर ही साधनाएं करें अन्यथा आपको नुकसान भी झेलना पड़ सकता है।