Hanuman Chalisa

पशुपतिनाथ मंदिर का शिलान्यास, निर्माण कार्य प्रारंभ

Webdunia
इंदौर। इंदौर के तिल्लौरखुर्द ग्राम में नेपाल की तर्ज पर बन रहे पशुपतिनाथ मंदिर श्री सर्वेश्वर महादेव मंदिर और मानसिक विकलांग बच्चों के आवासगृह का शिलान्यास और निर्माण कार्य पारंपरिक अनुष्ठान के साथ प्रारंभ हुआ।


 
 
मंदिर निर्माण की प्रेरणा का श्रेय श्री मनोज ठक्कर, जिन्हें आध्यात्मिक पुस्तकें लिखने के लिए अनेक बार राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया जा चुका है, के निरंतर प्रयासों को जाता है। जिन्होंने अपनी पुस्तकों के विक्रय से होने वाली राशि को इस सामाजिक कार्य में लगाने का निश्चय किया है। उनके इस पावन दृढ़ निश्चय को पूरा करने के लिए समाज के विभिन्न वर्ग के लोगों द्वारा सहयोग दिया जा रहा है।
 
इस वर्ष के मई महीने में मंदिर और विकलांग बच्चों के आवासगृह का भूमिपूजन नामी संतों के सान्निध्य में हुआ तथा इसका निर्माण कार्य शिलान्यास पश्चात प्रारंभ हुआ। यह कार्य शिवओम साईं ट्रस्ट की देखरेख में किया जा रहा है। 
 
मंदिर निर्माण कार्य की वास्तु संरचना में पशुपतिनाथ मंदिर ट्रस्ट, काठमांडू द्वारा संपूर्ण सहयोग दिया जा रहा है जिससे यह निश्चित होगा कि मंदिर निर्माण ठीक उस ही शैली में हो जिस शैली में काठमांडू स्‍थित पशुपतिनाथ मंदिर बना है। यहां नेपाल स्‍थित मंदिर की ही तरह मां अन्नपूर्णा, वासुकिनाथ, हनुमानजी, उन्मत भैरव और श्री गणेश मंदिर भी रहेंगे।
 
पूरा मंदिर प्रांगण 3 एकड़ में फैला है जिसमें 25,000 वर्गफुट में मंदिर बनेगा तथा मा‍नसिक विकलांग बच्चों का आवासगृह 40,000 वर्गफुट क्षेत्र में बनेगा।
Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

गुप्त नवरात्रि में ये मंत्र जप लिया तो तुरंत ही दूर होंगे संकट और माता का मिलेगा आशीर्वाद

गुंडिचा मंदिर क्यों है जगन्नाथ रथयात्रा का सबसे महत्वपूर्ण पड़ाव? जानिए 5 खास बातें

भगवान जगन्नाथ की मौसी कौन हैं? जानिए रथयात्रा से जुड़ी यह रोचक परंपरा

गीता के छठे अध्याय के 10वें श्लोक की सही व्याख्या क्या है? मौलाना जरजिस अंसारी के दावे की पड़ताल

पुरी के जगन्नाथ मंदिर और रथयात्रा का इतिहास: कब, कैसे और क्यों हुई शुरुआत?

सभी देखें

धर्म संसार

भद्र योग का महासंयोग: बुध के मार्गी होते ही अब 7 राशियों की खुलेगी किस्मत, मिलेगा बड़ा लाभ

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

Devshayani Ekadashi 2026: देवशयनी एकादशी पर करें ये 5 उपाय, सुख और समृद्धि में होगी बढ़ोतरी

Asha Dashami Vrat 2026: आशा दशमी का महत्व और कथा

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (24 जुलाई, 2026)