Hanuman Chalisa

Relationship : आपको क्यों करना चाहिए अपने ex को social media पर block, जानिए 5 कारण

Webdunia
क्या मुझे अपने ex को सोशल मीडिया पर ब्लॉक कर देना चाहिए ? (Should I block my ex on social media) यह एक ऐसा सवाल है, जो हर एक उस व्यक्ति के मन में आता है, जिसका ब्रेकअप हुआ हो चाहें ब्रेकअप किसी भी कारण से हुआ हो, लेकिन हम उस रिलेशनशिप को भूलने के लिए ये सवाल खुद से या आसपास के लोगों से जरूर पूछते हैं। अक्सर, पिछले रिश्ते से जुड़ी यादों को भूलने के लिए, अधिकतर लोग ब्लॉक करने की सलाह देते हैं। सोशल मीडिया से अपने ex को अनफॉलो करने या ब्लॉक करने का एक कारण ये भी है, कि हम उनसे जुड़ी किसी भी यादों को खुद पर हावी होने नहीं देना चाहते और उस रिश्तें को सिर्फ भूलाना चाहते हैं। वहीं कुछ लोग ऐसे भी है, जो बहुत मुश्किल से ब्लॉक कर पाते है। अपने ex को ब्लॉक करने का साहस ही नहीं जुटा पाते है, आखिर क्यों आपको अपने ex को भूलने के लिए सोशल मीडिया से उन्हें ब्लॉक करना जरूरी हैं, जानिए 5 कारण
 
*मन की शांति है जरूरी 
 
कुछ जोड़े ऐसे होते है, जो बहुत दर्द के साथ अपने रिश्तें को खत्म करते है। ऐसे समय में  वे खुद को बहुत कमजोर और टूटा हुआ सा महसूस करते है। ऐसे में हर समय अपने पार्टनर के बारे में सोचते रहना। जैसे अभी वो क्या कर रहा होगा या होगी, उनकी तस्वीरों या वीडियो को  देखते रहते है। जिस कारण वे अपने रिश्ते को भूलकर उससे उबर ही नहीं पाते और सिर्फ दर्द महसूस करते है। आपको ये बात समझनी पड़ेगी की जिंदगी में आगे बढ़ना जरूरी है। यदि आप अपने पार्टनर को ब्लॉक नहीं करते है, तो आप आगे नहीं बढ़ पाएगें और न ही मन की शांति आपको मिलेगी। इसलिए बेहतर है अपने टूटे हुए रिश्ते को भुलाकर आगे बढ़ें। जब आप अपने एक्स को ब्लॉक करेंगे तो आपको बहुत सुकुन मिलेगा। यकीन नहीं आता? तो एक बार ट्राई करके जरूर देंखे। 
 
* क्या आपके पार्टनर ने आपको चीट किया है?
 
अगर आपके पार्टनर ने आपको चीट किया है। आपके साथ धोखा किया है, तो उन्हें तुरंत ब्लॉक करें। किसी भी रिश्तें में अगर ईमानदारी न हो तो वो रिश्ता था ही नहीं। धोखा सबसे खराब चीजों में से एक है। आपको उन्हें ब्लॉक तुरंत करना चाहिए। इस बारे में  ज्यादा न सोंचे। क्योंकि जिस रिश्तें में धोखा है तो वो रिश्ता कभी सच्चा नहीं था। इसलिए आप उन्हें ब्लॉक करें और अपनी जिंदगी में खुश रहें।
 
* फिर मौका न दें।
 
परिस्थितियां चाहे जो भी रही हों जब भी रिश्ता टूटता है, तो भावनाओं को ठेस पहुंचती है। ऐसे में यदि आपका पार्टनर आपके साथ वापस रिश्ते में आना चाहे तो आप इमोशनल होकर वापस उन्हें मौका न दें। ऐसा करके आप खुद को धोखा दे रही है। अगर रिश्ता सच्चा था तो वो टूटता ही नहीं इसलिए दोबारा मौका न दें। और संपर्क करने के सारे विकल्पों को बंद कर दें।
 
*Unblock न करें
 
ऐसा भी हो सकता है कि आप अपने EX को ब्लॉक करने के बाद खुद को दोषी महसूस करें। और आपके मन में ऐसे भी विचार आए की  आप उन्हें वापस अनब्लॉक कर दें, लेकिन ये गलती आपको नहीं करनी है। अब आपका काम है, अपने जिंदगी में आगे बढ़ना न की वापस पीछे जाना इसलिए ब्लॉक करना ही बेहतर विकल्प है।
 
*संपर्क के सारे विकल्प बंद कर दें।
 
आपके Ex सोशल मीडिया पर क्या एक्टिविटी करते हैं, क्या पोस्ट डालते हैं? ये सब देखकर आपका मूड खराब हो सकता है। इसके लिए आप सबसे पहले उनसे संपर्क के सारे विकल्प बंद कर दें, यही आप दोनों के लिए बेहतर है। इसलिए ब्लॉक के ऑपशन पर जाएं और अपने Ex को ब्लॉक कर दें। ये आपको वाकई बहुत सुकुन देगा।
 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa and health: नौतपा में ऐसे रखें सेहत का ध्यान, जानें 10 सावधानियां

Nautapa 2026: नौतपा क्या है? जानें इसके कारण और लक्षण

cold water: ज्यादा ठंडा पानी पीना सही है या गलत? जानें सच

सभी देखें

नवीनतम

गंगा दशहरा जल के प्रति कृतज्ञता का पर्व

Nautapa 2026: नौतपा क्या है? जानें इसके कारण और लक्षण

Nautapa 2026: 25 मई से नौतपा: भीषण गर्मी के दिन, जानें महत्व, पर्यावरण और सेहत पर प्रभाव

बाल कविता: टप्पा टप्पा टुन टुन

Ganga Dussehra Bhog: गंगा दशहरा पर मैया को अर्पित करें ये विशेष भोग

अगला लेख