Hanuman Chalisa

शादी के बाद होने वाले इन परिवर्तनों के लिए मानसिक रूप से तैयार रहें

Webdunia
कई शादीशुदा महिलाओं का अनुभव जो कहता है, आइए वो जानते हैं। कुछ ऐसी कॉमन चीजें हैं, जो यदि आप शादी करके दूसरे घर गई हैं तो आपके साथ होती ही हैं। आइए जानते हैं, वे क्या चीजें हैं, जो शादी के बाद नए घर में होंगी और जिन पर आपका अधिक नियंत्रण नहीं रह पाता है। ऐसे में आप केवल इतना कर सकती हैं कि आप मानसिक रूप से तैयार रहें।
 
1. ससुराल में कई पैमानों पर आपको परखा जाता है, ऐसे में यह कतई जरूरी नहीं कि आपके तौर-तरीके सबको पसंद आएं। जितने ज्यादा घर में सदस्य, उतनी अलग-अलग राय आपके बारे में बनेगी ही। ऐसे में पीठ पीछे आपकी अच्छाई-बुराई होनी तय है।
 
2. यदि परिवार बड़ा है तो फैमिली पॉलीटिक्स भी हो सकती है, जरूरी नहीं कि होगी ही। लेकिन हां ऐसी संभावना के लिए तैयार रहिए। धीरे-धीरे आपको सबका स्वभाव समझ में आ जाएगा।
 
3. आप अपने पति से प्यार करती हैं व उनका ख्याल रखने लगती हैं, जो पहले पूरी तरह आपकी सास का जिम्मा होता था तो ऐसे में उन्हें ये लग सकता है कि आप उनके बेटे को छीनने कि कोशिश कर रही हैं और मनमुटाव की स्थिति बन सकती है।
 
4. घरेलू मामलों में आपके पति हमेशा आपका साथ देंगे, ऐसा जरूरी नहीं है।
 
5. नए घर में जाने पर आपकी पर्सनल स्पेस काफी कम या खत्म ही हो जाती है। परिवार में अगर सदस्य ज्यादा हैं, तो आपको पर्सनल स्पेस मिलना और मुश्किल हो जाता है, क्योंकि अपने काम से फ्री होने के बाद भी आपको दूसरे की मर्जी का भी ख्याल रखना होता है।
 
6. पहले अपने पैसों का हिसाब-किताब आप खुद ही रखती थीं लेकिन शादी के बाद पैसों का मामला आपका निजी नहीं रह जाता।
 
7. यदि आपको तरह-तरह के व्यंजन पसंद हैं व खाने में आपको तीखा व फीका आदि पसंद हैं तो चूजी होना अब आप भूल जाइए, क्योंकि नए घर में सभी सदस्य जो खाते हैं, आपको उनके हिसाब से अपने खान-पान की आदतें बदलनी होंगी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

भरपूर लाभ के लिए रोज करें मंडूकासन; जानिए इसे करने का सही तरीका

पिंडली के दर्द से छुटकारा पाने के 5 कारगर तरीके जानें

jharkhand recipe: झारखंड का पारंपरिक पकवान ओकोपोको, जानिए कैसे बनता है यह व्यंजन

जब रास्ते बंद दिखें… समझ लो किस्मत नया दरवाज़ा खोल रही है

ताड़ासन शरीर को फौलादी और सुडौल बनाने वाला योगासन, इसके हैं 5 फायदे

सभी देखें

नवीनतम

Father's Day Wishes 2026: फादर्स डे पर अपने पापा को भेजें ये भावुक संदेश और शुभकामनाएं

पिता के अनमोल, निस्वार्थ और गहरे प्यार को समर्पित एक बेहद मार्मिक कविता: जिल्द हूं मैं, वो पन्ना हैं

belly fat yoga: योगा डे 2026: तोंद कम करने के 5 परफेक्ट योगासन, कोई भी 1 करें

International Yoga Day 2026: रोज सिर्फ 5 मिनट करें यह प्राणायाम, शरीर और मन को मिलेंगे 5 बड़े फायदे

Eye Health Yoga: योगा डे 2026: आंखों को सेहतमंद बनाए रखने के लिए 5 नुस्खे

अगला लेख