Publish Date: Sat, 28 Oct 2017 (14:55 IST)
Updated Date: Sat, 28 Oct 2017 (14:58 IST)
उन्नाव। उत्तरप्रदेश के उन्नाव जिले के बेथर गांव में शनिवार सुबह चारा काटने वाली मशीन में करंट आ जाने से पिता-पुत्री की मौके पर ही मौत हो गई।
थानाध्यक्ष अचलगंज सुनील कुमार सिंह के अनुसार ग्राम बेथर निवासी राज नारायण (50) शनिवार सुबह घर के बाहर लगी मशीन से चारा काट रहे थे। इस काम में 18 वर्षीय बेटी चांदनी भी उनकी मदद कर रही थी। इस दौरान मशीन के ऊपर से गुजर रहा बिजली का तार टूट गया और मशीन पर आ गिरा जिससे मशीन में करंट आ गया। चांदनी इस करंट की चपेट में आ गई।
उन्होंने बताया कि चांदनी के करंट की चपेट में आ जाने से पिता उसको बचाने के लिए कूद पड़ा जिससे दोनों ही करंट की चपेट में आ गए। हादसे में दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। (भाषा)
webdunia
Publish Date: Sat, 28 Oct 2017 (14:55 IST)
Updated Date: Sat, 28 Oct 2017 (14:58 IST)