मुस्लिम युवक से प्रेम को लेकर कैद में रखी गई युवती को छुड़ाया

Webdunia
सोमवार, 7 मई 2018 (23:09 IST)
मंगलुरु। केरल में उस 24 वर्षीय युवती को छुड़ाया गया है जिसे एक मुस्लिम युवक से उसके संबंध पर उसकी मां की आपत्ति के बाद यहां एक मकान में अवैध रूप से बंद करके रखा गया था।
 
 
पुलिस ने बताया कि केरल के त्रिशूर की रहने वाली युवती को एक स्थानीय भाजपा नेता के एक किराए के मकान में पिछले 1 वर्ष से अवैध रूप से बंद रखा गया था। पुलिस ने बताया कि युवती की मां के खिलाफ एक मामला दर्ज कर लिया गया है।
 
पुलिस ने युवती को गत सप्ताह जांच के बाद छुड़ाया। युवती ने 2 महीने पहले अपने बारे में एक वीडियो पोस्ट किया था। पुलिस ने बताया कि युवती के पिता की कुछ वर्ष पहले मृत्यु हो गई थी। युवती को एक मुस्लिम युवक से प्रेम हो गया था जिसका उसकी मां ने विरोध किया। युवती की मां गत वर्ष उसे मंगलुरु लेकर आई और भाजपा नेता की देखरेख में छोड़ दिया।
 
युवती को तब से अवैध रूप से वहां रखा गया था। पुलिस ने बताया कि युवती को 5 दिन पहले छुड़ाया गया और उसे महिला पुनर्वास केंद्र में रखा गया है, क्योंकि उसे इलाज की जरूरत थी। पुलिस उपायुक्त उमा प्रशांत ने कहा कि युवती को अवैध रूप से कैद रखने के लिए उसकी मां के खिलाफ एक मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने कहा कि घटना की एक व्यापक जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।
 
वीडियो में युवती यह कहते देखी गई थी कि उसका परिवार सभी से यह कहता रहा कि वह शहर में नौकरी कर रही है जबकि वह कैद थी। युवती ने आरोप लगाया कि त्रिशूर में उसकी एक अस्पताल में मनोचिकित्सा की गई जिसके बाद उसे संघ परिवार के कार्यकर्ताओं द्वारा संचालित आश्रम में रखा गया और उसके बाद यहां लाया गया। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

कौन हैं रेखा गुप्ता, जो बनीं दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री

Maha Kumbh 2025 : महाकुंभ भगदड़ पर विपक्ष पर यूं बरसे योगी आदित्यनाथ, समाजवादी जिस थाली में खाते हैं, उसी में करते हैं छेद

खुशखबरी, भारत के कर्मचारियों की सैलरी 9.2 प्रतिशत बढ़ेगी, रिसर्च में खुलासा

Lic smart pension plan : क्या है एलआईसी की स्मार्ट पेंशन योजना, कैसे ले सकते हैं लाभ

क्या जॉर्ज सोरोस के लिए काम करती थीं स्मृति ईरानी? कांग्रेस के सवाल पर भाजपा का पलटवार

सभी देखें

नवीनतम

RSS की नई इमारत की तरह हमारे कार्यों में भी भव्यता होनी चाहिए : मोहन भागवत

Prayagraj Mahakumbh : बीओडी बढ़ने से स्नान के लिए असुरक्षित है संगम का पानी, सरकार के आंकड़ों से हुआ खुलासा

MP में टैक्स फ्री हुई फिल्म छावा, CM मोहन यादव ने किया ऐलान

MP के CM मोहन यादव ने दिल्ली की नई सीएम रेखा गुप्ता को दी बधाई

MP : धान उत्पादकों के लिए खुशखबरी, CM यादव ने किया प्रोत्साहन राशि का ऐलान

अगला लेख
More