राजस्थान में युवक की पीट-पीटकर हत्या मामला, पुलिस ने संदिग्धों को लिया हिरासत में

Webdunia
शनिवार, 19 अगस्त 2023 (20:04 IST)
Youth murder case in Rajasthan : राजस्थान के कोटपूतली-बहरोड़ जिले में कुछ लोगों द्वारा मारपीट के बाद एक युवक की मौत के मामले में पुलिस ने कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया है। इस मामले में अभी कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। युवक के रिश्तेदारों ने आरोप लगाया कि वन विभाग की एक टीम ने उसे व 2 अन्य युवकों को पकड़ा और उनकी पिटाई की।
 
पुलिस ने इसकी जानकारी दी। पुलिस ने शनिवार को बताया कि युवक का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। हरसोरा पुलिस स्टेशन के हेड कांस्टेबल गिरिराज सिंह ने कहा, पोस्टमार्टम के बाद युवक का शुक्रवार रात को ही अंतिम संस्कार कर दिया गया। कुछ संदिग्धों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।
 
उन्होंने बताया कि 8-10 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है, इनमें से कुछ वन विभाग के कर्मचारी बताए जा रहे हैं, जिनके बारे में पता लगाया जा रहा है।
 
उल्लेखनीय है कि गुरुवार रात कुछ लोगों ने तीन युवकों को बुरी तरह पीटा जिससे एक युवक की बाद में अस्पताल में मौत हो गई। युवक के रिश्तेदारों ने आरोप लगाया कि वन विभाग की एक टीम ने उसे व दो अन्य युवकों को नारोल गांव में पकड़ा और उनकी पिटाई की। मृतक की पहचान वसीम (27) के रूप में हुई।
 
युवक के एक रिश्तेदार ने बताया कि वसीम और दो अन्य लोग घर के मालिक की सहमति से एक घर के बाहर पेड़ काटने गए थे। लौटते समय इन लोगों को कुछ दूरी पर वन विभाग की टीम ने रोक लिया और उनकी जमकर पिटाई की। पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें अस्पताल ले गई, जहां वसीम की मौत हो गई।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

सपने टूटे, भविष्य पर संकट, अमेरिका से लौटे अवैध प्रवासियों की दर्दनाक कहानी

Mahakumbh 2025 : आचमन तो छोड़िए, नहाने योग्य भी नहीं संगम का पानी, CPCB की रिपोर्ट से मचा हड़कंप

EPFO बना रहा है रिजर्व फंड, जानिए एम्प्लॉइज को क्या होगा फायदा

मृत्यु कुंभ में बदला महाकुंभ, बिना पोस्टमार्टम शवों को बंगाल भेजा, ममता बनर्जी ने CM योगी पर लगाए आरोप

अयोध्या में भगदड़ मचाने की साजिश, राम मंदिर दर्शन मार्ग पर गिराया ड्रोन

सभी देखें

नवीनतम

खुशखबरी, भारत के कर्मचारियों की सैलरी 9.2 प्रतिशत बढ़ेगी, रिसर्च में खुलासा

Lic smart pension plan : क्या है एलआईसी की स्मार्ट पेंशन योजना, कैसे ले सकते हैं लाभ

MP: कार के ट्रक से टकराने से महाकुंभ से लौट रहे परिवार के 3 लोगों की मौत

LIVE: दिल्ली के मुख्‍यमंत्री का नाम तय, शाम को खुलेगी पर्ची, 2 डिप्टी सीएम भी संभव

क्या जॉर्ज सोरोस के लिए काम करती थीं स्मृति ईरानी? कांग्रेस के सवाल पर भाजपा का पलटवार

अगला लेख
More