योगी सरकार का बड़ा फैसला, अब सीएम और मंत्री खुद भरेंगे अपना टैक्स

Webdunia
शनिवार, 14 सितम्बर 2019 (08:06 IST)
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने फैसला किया है कि अब राज्य के मुख्यमंत्री और मंत्री खुद ही अपना इनकम टैक्स भरेंगे। उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश में राजकोष से मंत्रियों के आयकर का भुगतान किया जाता था।

प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने बताया कि ‘उत्तर प्रदेश मंत्री वेतन, भत्ते एवं विविध कानून 1981’ के अन्तर्गत सभी मंत्रियों के आयकर बिल का भुगतान अभी तक राज्य सरकार के कोष से किया जाता रहा है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशानुसार यह निर्णय लिया गया है कि अब सभी मंत्री अपने आयकर का भुगतान स्वयं करेंगे। सरकारी खजाने से अब मंत्रियों के आयकर बिल का भुगतान नहीं किया जाएगा।
 
विश्वनाथ प्रताप सिंह जब यूपी के मुख्यमंत्री तब उत्तर प्रदेश मंत्री वेतन, भत्ते एवं विविध कानून 1981 बना था। इस कानून के बनने के बाद से राजकोष से ही मंत्रियों का टैक्स भरा जाता था। अब तक 19 मुख्यमंत्रियों और लगभग 1000 मंत्रियों को इसका फायदा मिला।
 
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, मुलायम सिंह यादव, मायावती, कल्याण सिंह, अखिलेश यादव, राम प्रकाश गुप्ता, राजनाथ सिंह, श्रीपति मिश्र, वीर बहादुर सिंह और नारायण दत्त तिवारी आदि कई मुख्यमंत्रियों को इसका फायदा मिला।
 
हालांकि कई पूर्व मंत्रियों ने दावा किया कि उन्हें इस कानून के बारे में कोई जानकारी नहीं है और वे अपना टैक्स खुद ही भरते रहे हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

मोहन भागवत के बयान पर भड़के असदुद्दीन ओवैसी, बोले- RSS और मुसलमान समंदर के 2 किनारे हैं जो...

Operation Sindoor से Pakistan में कैसे मची थी तबाही, सामने आया नया वीडियो

लश्कर का खूंखार आतंकी सैफुल्लाह खालिद पाकिस्तान में ढेर, भारत में हुए 3 बड़े आतंकी हमलों में था शामिल

दरवाजे पर बारात और दुल्हन ने दुनिया को कहा अलविदा, झोलाछाप डॉक्टर के कारण मातम में बदली खुशियां

हिमाचल में साइबर हैकरों ने की 11.55 करोड़ की ठगी, सहकारी बैंक के सर्वर को हैक कर निकाले रुपए

सभी देखें

नवीनतम

मुंबई में 2 परिवारों के बीच झड़प में 3 लोगों की मौत, 4 घायल

सैन्य भर्ती केंद्र पर आत्मघाती हमला, 13 लोगों की मौत

Operation Sindoor पर अशोका यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर का विवादित पोस्ट, दिल्ली से गिरफ्तार

Jyoti Malhotra : क्या पहलगाम हमले से जुड़े हैं ज्योति मल्होत्रा के तार, 5 दिन की पुलिस रिमांड पर, होगा पाकिस्तान की साजिश का खुलासा

दुनियाभर में झूठ परोसेगा Pakistan, विदेशों में जाएगा PAK का प्रतिनिधिमंडल, बिलावल भुट्टो करेंगे नेतृत्व

अगला लेख