बवालियों के खिलाफ हो सख्त कार्रवाई : योगी

Webdunia
शनिवार, 27 जनवरी 2018 (23:13 IST)
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कासगंज की घटना के जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। योगी ने शनिवार को शाम यहां उच्च अधिकारियों की बैठक में उपद्रवियों के खिलाफ सख्त रुख अपनाने के निर्देश दिए।


सूत्रों ने बताया कि बैठक में योगी ने साफ कहा कि बवालियों के खिलाफ किसी भी सूरत में नरम रुख नहीं अपनाया जाना चाहिए। गौरतलब है कि तिरंगा यात्रा के दौरान दो संप्रदायों के बीच पथराव एवं  फायरिंग में एक युवक की मृत्यु हो गई थी और दो लोग घायल हो गए थे।

मृतक का कड़ी सुरक्षा के बीच अंतिम संस्कार कर दिया गया। शहर में तनावपूर्ण शांति है। बड़ी संख्या में पुलिसबल तैनात है। मृतक के परिजनों को सरकार ने पांच लाख रुपए के मुआवजे की घोषणा की है।

इस बीच, राज्य के अपर पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था) आनन्द कुमार के अनुसार, धारा 144 के उल्लघंन के आरोप में 49 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। (वार्ता)

Show comments

जरूर पढ़ें

क्यों हुआ अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, इंजन फेल या टकराया पक्षी, क्या बोले विशेषज्ञ

मेडिकल कॉलेज परिसर में भी करीब 25 लोगों के मौत की आशंका, विमान में सवार सिर्फ 1 यात्री जिंदा बचा

विमान के मलबे के साथ शव भी बिखरे पड़े थे, चमत्कारिक रूप से 2 लोगों की बची जान

पत्नी अंजलि को लेने लंदन जा रहे थे विजय रूपाणी, म्यांमार में जन्मे और गुजरात में CM बने

भारत की 8 बड़ी विमान दुर्घटनाएं, 1996 में हुई थी 343 लोगों की मौत

सभी देखें

नवीनतम

कॉकपिट में क्यों होता है ब्लैक बॉक्स? कैसे खोलता है ये विमान हादसे के पीछे का राज

एअर इंडिया के विमान में बम की धमकी, थाइलैंड में इमरजेंसी लैंडिंग

गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी का लंकी नंबर 1206 ही बना अनलकी नंबर, प्लैन क्रैश में हुई मौत

क्या अहमदाबाद विमान हादसे का पूर्वानुभास था अखबार का ये विज्ञापन!, घटना की सुबह ही छपा था

Israel Attack On Iran : इजरायल ने ईरान के एटमी ठिकानों पर किया भयानक अटैक, पूरी दुनिया में हड़कंप

अगला लेख