biodatamaker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री बांट रहे थे योगी, डूब गई नाव...

Advertiesment
Yogi Adityanath
सीतापुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मारूबेहड़ में जब बाढ़ पीड़ितों को मंच से राहत सामग्री बांट रहे थे तभी मंच के पीछे बाढ़ के पानी के पानी में एक नाव डूबने से हडकंप मच गया।
 
यह घटना उस समय घटी जब मुख्यमंत्री के मंच के पीछे बाढ़ के पानी में एक नाव अचानक पलटकर डूबने लगी। समय रहते राहत एवं बचाव कार्य में लगे लोगों ने ग्रामीणों के साथ नाव पर सवार सभी लोगों सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
 
इस संबंध में जिलाधिकारी डॉ. सारिका मोहन ने कहा कि नाव से उतरते समय वह पलट गई, लेकिन सभी को सुरक्षित रूप से बाहर निकाल लिया गया है। उन्होंने कहा कि हमारी टीमें लगातार क्षेत्र में सक्रिय हैं। (वार्ता) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

ट्रंप ने किम जोंग उन के इस फैसले को सराहा...