Publish Date: Sat, 25 Mar 2017 (14:25 IST)
Updated Date: Sat, 25 Mar 2017 (14:37 IST)
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी और हिन्दू धर्म के खिलाफ फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट के लिए एक युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इंस्पेक्टर बृजमोहन गिरि ने शनिवार को बताया कि अक्षित अग्रवाल की शिकायत पर शहजाद अकरम के खिलाफ शुक्रवार को एफआईआर दर्ज की गई।
अग्रवाल ने शिकायत की थी कि अकरम ने मुख्यमंत्री और हिन्दू धर्म के खिलाफ आपत्तिजनक सामग्री फेसबुक पर डाली थी, जिससे हिन्दुओं की भावनाएं आहत हुई हैं। गिरि ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। (भाषा)