साल 1992 फर्जी मुठभेड़ मामला : पंजाब के 2 पूर्व पुलिसकर्मियों को उम्रकैद, दो-दो लाख रुपए जुर्माना भी

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
बुधवार, 5 फ़रवरी 2025 (17:15 IST)
Fake encounter case : पंजाब के मोहाली की एक विशेष अदालत ने अमृतसर में साल 1992 में हुए फर्जी मुठभेड़ के मामले में पंजाब पुलिस के 2 पूर्व अधिकारियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। इस फर्जी मुठभेड़ में 2 व्यक्तियों की मौत हो गई थी। उच्चतम न्यायालय के 1995 के आदेश के बाद केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने पंजाब पुलिस द्वारा लावारिस शवों के बड़े पैमाने पर किए गए अंतिम संस्कार के मामले की जांच अपने हाथ में ली थी। मुकदमे के दौरान हरभजन और मोहिंदर सहित कई अन्य आरोपियों की मृत्यु हो गई।
 
विशेष न्यायाधीश (सीबीआई) राकेश गुप्ता ने मंगलवार को सुनाए गए फैसले में दोनों दोषियों के खिलाफ दो-दो लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया। अदालत ने पूर्व थाना प्रभारी (एसएचओ) गुरभिंदर सिंह और पूर्व सहायक उपनिरीक्षक पुरुषोत्तम सिंह को बलदेव सिंह और लखविंदर सिंह का फर्जी मुठभेड़ करने के लिए दोषी ठहराया है।
ALSO READ: छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों से मुठभेड़, 8 लाख का इनामी नक्सली ढेर
दोनों पुलिस अधिकारियों को भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) और 218 (लोक सेवक द्वारा गलत रिकॉर्ड तैयार करना) के तहत दोषी ठहराया गया है। पुलिस ने उक्त मुठभेड़ के बाद दावा किया था कि बलदेव और लखविंदर कट्टर आतंकवादी थे और उन दोनों पर इनाम भी घोषित किया गया था। साथ ही वे दोनों हत्या, जबरन वसूली और डकैती के कई मामलों में शामिल थे।
 
पुलिस ने बताया था कि बेअंत सिंह सरकार में तत्कालीन कैबिनेट मंत्री गुरमेज सिंह के बेटे हरभजन सिंह की हत्या में भी उनकी संलिप्तता पाई गई थी। उच्चतम न्यायालय के 1995 के आदेश के बाद केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने पंजाब पुलिस द्वारा लावारिस शवों के बड़े पैमाने पर किए गए अंतिम संस्कार के मामले की जांच अपने हाथ में ली थी।
ALSO READ: Chhattisgarh : बीजापुर में सुरक्षाबलों से मुठभेड़, 8 नक्‍सली ढेर, तलाश अभियान जारी
जांच के दौरान यह बात सामने आई कि बलदेव सिंह को छह सितंबर 1992 को तत्कालीन पुलिस निरीक्षक (एसआई) मोहिंदर सिंह और छेहरटा के तत्कालीन थाना प्रभारी हरभजन सिंह के नेतृत्व में पुलिस दल ने बसेरके भैणी गांव स्थित सिंह के घर से उन्हें ले गए थे। बलदेव, सेना में लांस नायक थे और घटना के समय छुट्टी पर थे।
ALSO READ: 'पंजाब सरकार' लिखी गाड़ी से नकदी और शराब बरामद, AAP ने BJP पर लगाया गंदी राजनीति का आरोप
मजीठा के तत्कालीन थाना प्रभारी गुरभिंदर सिंह के नेतृत्व वाली पुलिस टीम ने 12 सितंबर 1992 को सुल्तानविंड गांव के निवासी लखविंदर एवं एक अन्य व्यक्ति कुलवंत सिंह को हिरासत में लिया था। कुलवंत को बाद में रिहा कर दिया गया था। मुकदमे के दौरान हरभजन और मोहिंदर सहित कई अन्य आरोपियों की मृत्यु हो गई। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

देश जैसा चाहता है, वैसा होकर रहेगा, राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को खुली चेतावनी

कांग्रेस ने कई गलतियां कीं... राहुल गांधी ने क्यों कहा ऐसा?

पश्चिम बंगाल में कैसे चुनौती बन रहा है कट्टरपंथ, राज्यपाल ने मुर्शिदाबाद दंगों को लेकर गृह मंत्रालय को सौंपी रिपोर्ट, क्या दिए सुझाव

Pakistan Ranger : गिरफ्त में पाकिस्तानी रेंजर, क्या था मकसद, BSF को मिले नए ऑर्डर

Pahalgam Attack के बाद अब तक 39 लोग गिरफ्तार, असम में कर रहे थे पाकिस्तान का समर्थन

सभी देखें

नवीनतम

विदेश मंत्री जयशंकर की यूरोप को दो टूक, भारत को दोस्त चाहिए, ज्ञान देने वाले नहीं

ओडिशा में ट्रैक्‍टर पलटने से एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत

छत्तीसगढ़ के CM साय बोले- नक्सलवाद का होगा खात्मा, बस्तर बनेगा सबसे विकसित क्षेत्र

भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार और अन्याय चरम पर : अखिलेश यादव

Pahalgam Terror Attack : देश जैसा चाहता है, वैसा होकर रहेगा, राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को खुली चेतावनी

अगला लेख
More