khatu shyam baba

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

नशे की सप्लाई के बदले में बनाते थे शारीरिक संबंध, 4 पर बलात्कार का मामला दर्ज

Advertiesment
Women
मोगा। पंजाब की मोगा पुलिस ने 4 लोगों के खिलाफ एक तलाकशुदा महिला को नशीले पदार्थों की आपूर्ति के बदले जबरन शारीरिक संबंध बनाने के आरोप में बलात्कार का मामला दर्ज किया है।
 
 
जांच अधिकारी कुलविंदर कौर ने रविवार को बताया कि मामला शनिवार को दर्ज किया गया। महिला की शिकायत के अनुसार कुछ समय पहले तलाक के बाद वह घालोटी गांव में रहने लगी तो मेजर सिंह, हमातो, सबा और बाबा के संपर्क में आईं, जो नशे के आदी थे और उसे भी नशीले पदार्थों की आपूर्ति करने लगे।
 
शिकायत के अनुसार आरोपियों ने नशीले पदार्थों की आपूर्ति के महिला से बदले जबरन शारीरिक संबंध बनाए। पुलिस के अनुसार मामला दर्ज कर लिया गया है, हालांकि किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है और पीड़िता को नशामुक्ति केंद्र में भर्ती कराया गया है। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मंदसौर गैंगरेप मामला, मासूम के पिता ने ठुकराया मुआवजा, कहा- मुजरिमों को फांसी दो