Publish Date: Friday, 30 January 2026 (17:42 IST)
Updated Date: Friday, 30 January 2026 (01:44 IST)
बस्ती। जिले की एक महिला ने अपने ही पति के खिलाफ सदर कोतवाली में तहरीर देकर सेक्स रैकेट चलाने का आरोप लगाया है। महिला ने उसने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच टीम गठित कर दी गई है। इसकी रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी। महिला ने अपने पति की कुछ ऑडियो की क्लिप भी पुलिस को दी है और उसे भी जांच के लिए भेजा गया है।
प्रभारी निरीक्षक बृजेन्द्र सिंह के अनुसार महिला की तहरीर पर मुकदमा बस्ती कोतवाली में 19 जनवरी को देर रात दर्ज करा दिया गया है। महिला ने अपने पति विपुल श्रीवास्तव के विरुद्ध दहेज उत्पीड़न और देह व्यवसाय का आरोप लगाया है। मामले की विवेचना की जा रही है। (भाषा)