Publish Date: Tue, 05 Sep 2023 (15:06 IST)
Updated Date: Tue, 05 Sep 2023 (15:13 IST)
Karnataka political news : कर्नाटक में कांग्रेस ने भाजपा के ऑपरेशन लोटस के जवाब में ऑपरेशन हस्त चलाया है। ऑपरेशन लोट्स के माध्यम से कई विपक्षी विधायकों को भाजपा में शामिल कराने का प्लान था। वहीं ऑपरेशन हस्त के माध्यम से कांग्रेस भाजपा नेताओं पर डोले डाल रही है। इसकी कमान उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार संभाल रहे हैं। इस ऑपरेशन को भाजपा के 'ऑपरेशन लोटस' का बदला माना जा रहा है।
क्या है ऑपरेशन हस्त : 'ऑपरेशन हस्त' को 'ऑपरेशन पाम' भी कहा जाता है। इसमें हाथ के पंजे का जिक्र है, जो कांग्रेस का पार्टी का चिन्ह है। इस ऑपरेशन के जरिए पार्टी राज्य में अपनी स्थिति और मजबूत करना चाहती है।
कहा जा रहा है कि कर्नाटक में सफलता के बाद ऑपरेशन हस्त' उन राज्यों में चलाया जाएगा जहां कांग्रेस पार्टी सत्ता में है। इन राज्यों में इस ऑपरेशन के माध्यम से भाजपा के उन नेताओं को कांग्रेस में शामिल किया जाएगा जो भाजपा में खुद को उपेक्षित मान रहे हैं।
कर्नाटक में सफल रहा ऑपरेशन : 15 दिन में भाजपा सरकार में शामिल रहे 2 मंत्री कांग्रेस में शामिल हो गए। डीके शिवकुमार ने भाजपा नेता और पूर्व मंत्री बीसी पाटिल व पूर्व विधायक नरसिम्हा नाइक से मुलाकात की। यह पार्टी जाने-माने कन्नड़ फिल्म अभिनेता सुदीप संजीव यानी किच्चा सुदीप ने दी थी। भाजपा नेताओं ने कांग्रेस में शामिल होने की खबरों का खंडन किया। हालांकि नाइक ने भाजपा में असंतोष की बात को स्वीकार किया।
उल्लेखनीय है कि 2019 में कर्नाटक में सत्तारूढ़ गठबंधन के 17 विधायकों की अयोग्यता के कारण कांग्रेस और जेडीएस गठबंधन की सरकार गिर गई थी। यह भाजपा के ऑपरेशन लोटस का ही कमाल था।